फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In land dispute, rioters entered the house and beat up, indecency with women

प्रयागराज : भूमि विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, घर में लगा दी आग

Wed, 15 Dec 2021 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 07:19 PM IST
सार

गांव निवासी कृष्णा सिंह पत्नी बेनीबहादुर सिंह का आरोप है कि 12 दिसंबर की शाम तकरीबन छह बजे को कुछ लोग असलहों से लैस होकर फायरिंग करते हुए घर में घुस आए और महिला को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
In land dispute, rioters entered the house and beat up, indecency with women
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दक्षिणी कोटवा गांव में दो दिन पहले जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट की गई। भुक्तभोगी पक्ष की ओर से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गांव निवासी कृष्णा सिंह पत्नी बेनीबहादुर सिंह का आरोप है कि 12 दिसंबर की शाम तकरीबन छह बजे को कुछ लोग असलहों से लैस होकर फायरिंग करते हुए घर में घुस आए और महिला को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी। शादी में शामिल होने आई रिश्तेदार महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। उन्हें मारपीटकर जख्मी भी कर दिया। महिला ने दबंगों पर सोने की जंजीर और अंगूठी छीन लिया। मारपीट में भुक्तभोगी महिला की बेटी को भी चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


घर में शादी होने के कारण परिवार के पुरुष सदस्य बारात में गए थे। आरोप है कि मौका पाकर दबंग विवादित भूमि पर कब्जे का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और घर में आग लगा दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना से परिवार काफी सहमा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने एसएसपी, डीआईजी, डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि दबंगों के भय के चलते बेटे की शादी के बाद आयोजित प्रीति भोज को रद्द कर दिया गया। इसके लिए निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे। परिजनों को भय है कि कार्यक्रम के दिन बदमाशों के द्वारा किसी अनहोनी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इस मामले में पुलिस का कहना कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed