{"_id":"5f034b9f7093fe3f947dc8c2","slug":"in-kaushambi-a-young-man-was-chopped-off-in-a-road-brawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में रास्ते के विवाद में युवक को चापड़ से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में रास्ते के विवाद में युवक को चापड़ से काट डाला
Mon, 06 Jul 2020 09:34 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव में सोमवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को चापड़ से काट डाला। कातिलाना हमले में उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के चचेरे भाई ने आठ नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
इस्माइलपुर कोटवा निवासी राजेन्द्र उर्फ मिर्रा (35) पुत्र मंगल प्रसाद का पड़ोसी रामनरेश से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह रामनरेश रास्ते की इसी विवादित भूमि पर निर्माण करा रहा था। राजेन्द्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी रामनरेश नरेश ने फोन करके मनौरी से अपने करीबियों व रिश्तेदारों को बुला लिया। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी-चापड़ आदि हथियारों से लैश होकर आए इन लोगों ने राजेन्द्र की पिटाई शुरु कर दी।
इल्जाम है कि इसी बीच रामनरेश ने राजेन्द्र के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया। सिर व गर्दन पर वार होने से राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पिटाई से बीच-बचाव करने पहुंचे राजेन्द्र के चचेरे भाई उमेश, लक्ष्मी प्रसाद तथा मुकेश भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन आननफानन गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र और मुकेश को लेकर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रवाना हुए। जबकि उमेश व लक्ष्मी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, एसआरएन ले जाते वक्त रास्ते में राजेन्द्र की मौत हो गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर यहां दो दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाल रमेेश पटेल का कहना है कि मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी ने रामनरेश समेत आठ नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजों की रो-रोकर हालत खराब है।