फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in cgl tear 1 more than half competitors left the exam

सीजीएल टियर-1 में आधे से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
in cgl tear 1 more than half competitors left the exam
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2019 (सीजीएल) टियर-1 सोमवार को पूरी हो गई। कंप्यूटर आधारित एक घंटे की परीक्षा एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहर) के 19 जिलों के 88 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सीजीएल- 2019 परीक्षा में मध्य क्षेत्र में पंजीकृत 4.90 लाख परीक्षार्थियों में 24.29 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार 49.49 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। मध्य क्षेत्र में पटना में 19, वाराणसी में 11, एवं प्रयागराज में आठ केंद्रों पर सीजीएल परीक्षा हुई।
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सबसे अधिक 58.48 फीसदी उपस्थिति पटना केंद्र पर रही। यहां पंजीकृत 118142 परीक्षार्थियों में 69092 परीक्षा में शामिल हुए। प्रयागराज में 55.17 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, यहां पंजीकृत 29258 परीक्षार्थियों में 16142 परीक्षा में शामिल हुए। आरा में पंजीकृत 4140 परीक्षार्थियों में 2333 यानी 56.35 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार सीजीएल 2019 पहले चरण की परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में यूपी-बिहार के किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

एसएससी की परीक्षाओं के लिए 2019 का समय संक्रमण वाला रहा। इससे पहले 2017-18 में हुई परीक्षाओं के विवादों में रहने के चलते एसएससी में आवेदन करने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट आई। सबसे प्रमुख सीजीएल परीक्षा में 2017 एवं 2018 के अनुपात में परीक्षार्थियों की संख्या में आठ से 12 लाख तक की गिरावट आई। एसएससी सीजीएल में परीक्षार्थियों की संख्या 30 से 32 लाख पहुंचकर 2019 में यह संख्या कम होकर 21.73 लाख पहुंच गई। मध्य क्षेत्र में परीक्षार्थियों की संख्या आठ लाख से अधिक पहुंच जाने के बाद 2019 में कम होकर 4.90 लाख पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed