फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Imtiaz's terrorist connection not found, ATS left

क्लीन चिट : नहीं मिला इम्तियाज का आतंकी कनेक्शन, एटीएस ने छोड़ा

Fri, 17 Sep 2021 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 04:27 PM IST
सार

डिहवा जलालपुर के रहने वाले इम्तियाज को एटीएस ने आतंकी कनेक्शन की आशंका में पकड़ लिया था। उसे दिल्ली ले जाया गया। पूछताछ के बाद संतुष्ट होने पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Imtiaz's terrorist connection not found, ATS left
arrest - फोटो : istock

विस्तार

आतंकी कनेक्शन की आशंका में महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर से उठाए गए इम्तियाज अहमद को लंबी पूछताछ के बाद क्लीनचिट मिल गई। बुधवार की देर रात दिल्ली पुलिस से बुलावा आते ही परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। गांव के लोग भी परिवार के साथ खड़े नजर आए। उसे लेने के लिए परिजन बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन


डिहवा जलालपुर निवासी इम्तियाज मुंबई में सिलाई का काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वह गांव आ गया। यहां वह बकरी, मुर्गी व मछली पालन का कारोबार करने लगा। मंगलवार की सुबह यूपी एटीएस उसके घर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे उठा ले गई। बाद में उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से जनपद में हड़कंप मचा रहा। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार की रात दिल्ली पुलिस ने इम्तियाज के पड़ोसी को फोन पर सूचना दी परिवार के लोगों को लोदी कालोनी दिल्ली एटीएस कार्यालय भेज दो।
विज्ञापन


पूछताछ में उसका कोई भी आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। परिवार के लोग उसे अपने साथ ले जाएं। यह खबर मिलते ही पत्नी मदीना, पिता मुमताज व तीनों बेटियों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस बात की जानकारी मिलते ही बरसात के बावजूद ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। बृहस्पतिवार की सुबह मदीना अपने ससुर मुमताज व एक रिश्तेदार के साथ दिल्ली रवाना हो गई। उसके शुक्रवार तक घर आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed