{"_id":"6293d1643067fc2861341eb0","slug":"imran-pratapgarhi-was-also-in-discussion-with-mafia-atiq-ahmed-who-has-been-made-candidate-for-rajya-sabha-from-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Pratapgarhi : माफिया अतीक से इमरान की नजदीकी भी रही चर्चा में, बाहुबली की शान में पढ़े हैं कसीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Imran Pratapgarhi : माफिया अतीक से इमरान की नजदीकी भी रही चर्चा में, बाहुबली की शान में पढ़े हैं कसीदे
Mon, 30 May 2022 06:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 06:33 AM IST
सार
- फेसबुक पर वायरल तस्वीर के साथ इमरान ने लिखा है ‘कल रात अतीक भाई और अशरफ साहब हमारी कुटिया पर एक छोटी सी दावत पर तशरीफ ले आए थे’
- कांग्रेस ने कई राज्यों में चुनाव के दौरान सौंपी थी अहम जिम्मेदारियां।
विज्ञापन
Prayagraj News : माफिया अतीक के साथ इमरान प्रतापगढ़ी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाराष्ट्र से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए प्रतापगढ़ के शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने हाल के वर्षों में तेजी से सियासी सीढ़ियां चढ़ीं हैं। मुशायरों में शेरो-शायरी सुनाते-सुनाते उन्होंने सियासत की राह पकड़ ली और देखते ही देखते कांग्रेस नेतृत्व के करीबी हो गए। कांग्रेस ने चुनावों के दौरान उन्हें अहम जिम्मेदारियां भी दीं। हालांकि बाहुबली माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से नजदीकी को लेकर भी इमरान चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ वर्ष पहले तक इमरान प्रतापगढ़ी का नाम उदीयमान शायरों में गिना जाता था। प्रयागराज ही नहीं बल्कि दूरदराज तक मुशायरे के कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जाता था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल होकर सियासी मैदान में उतर गए। सियासी दुनिया में इमरान का नाम तब चर्चा में आया जब कांग्रेस ने चुनावों के दौरान उन्हें अहम जिम्मेदारियां देनी शुरू कीं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने इमरान को लोकसभा चुनाव में भी उतरा था। यूपी विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में इमरान को शामिल किया, तब उनका नाम फिर चर्चा में आया। चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर भी दिया गया था। तब से ही माना जा रहा था कि इमरान सियासत में कोई न कोई बड़ा मुकाम जल्द हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
यू ट्यूब चैनल पर मौजूद हैं वीडियो
शायरी और सियासी सफर के साथ-साथ इमरान माफिया अतीक के साथ अपने संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर अतीक और उसके भाई अशरफ के साथ तस्वीरें आज भी मौजूद हैं। इमरान प्रतापगढ़ी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीरमें वह अतीक अहमद तो दूसरे में अशरफ के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ यह भी लिखा गया है कि ‘कल रात अतीक भाई और अशरफ साहब हमारी कुटिया पर एक छोटी सी दावत पर तशरीफ ले आए थे।’
यह पोस्ट 22 अप्रैल 2015 की है। इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी ऑफिशियल नाम के यूट्यूब अकाउंट पर भी एक ऐसा ही वीडियो है। जिसे करीब पांच साल पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो में इमरान अतीक अहमद की शान में शायरी पढ़ते नजर आते हैं। अब जबकि कांग्रेस ने इमरान को राज्यसभा के लिए नामित किया है, माफिया के साथ उनकी करीबी चर्चा में आ गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तब की पोस्ट तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।