फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Improvements are needed in general coaches; toilets must be kept clean throughout the journey.

Prayagraj News: जनरल कोच में सुधार जरूरी, बीच रास्ते साफ हों शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Improvements are needed in general coaches; toilets must be kept clean throughout the journey.
रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था और ट्रेनों में सफर वाकई कितना आरामदायक है, इसका सच जानने के लिए रेलवे के बड़े अफसर बृहस्पतिवार को खुद स्टेशनों और बोगियों में पहुंचे।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल के 14 प्रमुख स्टेशनों पर अफसरों ने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिये चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों से उनके दिल की बात साझा की।
विज्ञापन

इस दौरान सूबेदारगंज स्टेशन पर एनसीआर के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और प्रयागराज जंक्शन पर डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने मोर्चा संभाला। सूबेदारगंज स्टेशन पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने के लिए खड़ी जम्मू मेल के जनरल कोच में जीएम नरेश पाल सिंह ने यात्रियों के बीच बैठकर यात्रा के अनुभव जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने भी दिल खोलकर अपनी बात रखी। कहा कि रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई अब पहले से बेहतर है, लेकिन जनरल कोच के शौचालयों की सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। शौचालयों की सफाई सिर्फ शुरुआत में ही नहीं, बल्कि बीच रास्ते में भी होनी चाहिए। यात्रियों के इस सुझाव पर जीएम ने सहमति जताई। भरोसा दिलाया कि अब ट्रेनों के सफर के दौरान भी शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।

उधर, प्रयागराज जंक्शन पर कालका की ओर जाने वाली नेता जी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने प्रवेश किया।
बोगी के भीतर पहुंचते ही उन्होंने मुसाफिरों से संवाद शुरू किया। डीआरएम ने यात्री से पूछा कि ट्रेन के भीतर साफ-सफाई कैसी है? खानपान की व्यवस्था कैसी लगी? इस पर यात्री ने मुस्कुराते हुए व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। डीआरएम ने प्लेटफार्म एवं प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों का भी फीडबैक लिया। एक यात्री ने जन आहार खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed