फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal recovery case from trucks: Viral audio investigation continues, the voice of sand mafia and factory is heard

ट्रकों से अवैध वसूली मामला : वायरल ऑडियो की जांच जारी, बालू माफिया और कारखास की सुनाई पड़ रही आवाज

Sun, 26 Jun 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

तीन दिन पहले प्रकरण से संबंधित दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें बातचीत करने वाल एक शख्स धूमनगंज थाने का कारखास जबकि दूसरा बालू माफिया बताया जा रहा है। बालू माफिया रुपये देने के बावजूद ट्रक रोके जाने पर कारखास दीवान से बातचीत करता सुनाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
Illegal recovery case from trucks: Viral audio investigation continues, the voice of sand mafia and factory is heard
ऑडियो वायरल - फोटो : social media

विस्तार

बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली से संबंधित ऑडियो वायरल होने के मामले में तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने से सवाल उठने लगे हैं। ऑडियो में प्रति ट्रक छह हजार रुपये की अवैध वसूली की बात सुनाई पड़ रही है। इसके बावजूद अब तक की कार्रवाई जांच तक ही सिमटी है। इस मामले में जिम्मेदारों की भूमिका की भी सवालों के घेरे में है। फिलहाल अफसरों का यही कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन



तीन दिन पहले प्रकरण से संबंधित दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें बातचीत करने वाल एक शख्स धूमनगंज थाने का कारखास जबकि दूसरा बालू माफिया बताया जा रहा है। बालू माफिया रुपये देने के बावजूद ट्रक रोके जाने पर कारखास दीवान से बातचीत करता सुनाई पड़ रहा है। इस मामले में जिला पुलिस के अफसर कुछ बोलने से बचते रहे। मामला संज्ञान में आने पर एडीजी जोन ने दो दिन पहले आईजी रेंज को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन



उधर इस मामले में जिम्मेदारों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जानकारों का कहना है कि इसकी भी जांच होनी चाहिए कि नाक के नीचे चल रहे खेल की जानकारी जिम्मेदारों को आखिर कैसे नहीं हुई। इस मामले में आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है। पता लगाया जा रहा है किऑडियो कब का है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि बातचीत में शामिल दूसरा शख्स कौन  है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी सामने आए हैं मामले
पुलिस की अवैध वसूली का यह जिले में पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले घूरपुर थाने में तैनात दरोगा बृजेश चौरसिया का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसे निलंबित किया गया था। इसी थाना क्षेत्र का एक वीडियो इससे पहले भी वायरल हुआ था जिसमें सिपाही रुपये लेता नजर आया था। इसमें सिपाही के साथ चौकी प्रभारी ज्ञानेश कुमार भी लाइन हाजिर हुए थे। इसी तरह अपराधी के शरणदाताओं को थाने से छोड़ने के मामले में चार एसआई समेत आठ पुलिसकर्मी कुछ दिन पहले ही सस्पेंड किए गए थे। इस मामले में भी अवैध वसूली की आशंका अफसरों ने जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed