फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal occupation of Iradatganj airstrip, preparations for action, DM constitutes committee

Prayagraj : इरादतगंज हवाई पट्टी पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की तैयारी, डीएम ने गठित की कमेटी

Thu, 14 May 2026 03:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 May 2026 03:59 PM IST
सार

घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी के बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा हो गया है। शिकायत मिलने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जो हवाई पट्टी का सीमांकन करते यह जांच करेगी कि कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है।

विज्ञापन
Illegal occupation of Iradatganj airstrip, preparations for action, DM constitutes committee
इरादतगंज हवाई पट्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी के बड़े हिस्से पर अवैध कब्जा हो गया है। शिकायत मिलने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जो हवाई पट्टी का सीमांकन करते यह जांच करेगी कि कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है।

विज्ञापन


तकरीबन 84 हेक्टेयर में स्थित इरादतगंज हवाई पट्टी के आसपास कई ईंट भट्टे हैं। शिकायत आई है कि हवाई पट्टी की जमीन पर ही ईंटों की पथाई हो रही है। वहीं, बीते दिनों वहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में पक्का मंच बना लिया गया जो इरादत गंज हवाई पट्टी की जमीन पर ही है। इसके अलावा कई पक्के निर्माण भी करा लिए गए हैं और धीमे-धीमे अवैध कब्जे का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार वर्मा को जब शिकायत मिली तो उन्होंने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना ली, जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, खनन अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है। डीएम ने बताया कि पहले यह पता लगाया जाएगा कि इरदारतगंज हवाई पट्टी की सीमा कहां से कहां तक है। इसके लिए रक्षा विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तहसील प्रशासन व अन्य विभागों से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है ताकि हवाई पट्टी की जमीन का सही सीमांकन हो सके और यह पता लगाया जा सके कि जमीन के कितने हिस्से पर अवैध कब्जा है। मौके पर सर्वे भी कराया जा रहा है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed