फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal occupation of government land, Atiq also has a share, police stopped the plating work.

Atiq Ahmed : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, अतीक का भी हिस्सा, पुलिस ने रुकवाया प्लाटिंग का कार्य

Mon, 29 Jan 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 02:18 PM IST
सार

एक दिन पहले करेली थाने में इस संबंध में शिकायत पहुंची। आरोप लगाया कि फूलपुर का पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन ने अपनी सहकारी समिति के नाम पर करेली में पांच हजार वर्ग जमीन आवंटित कराई थी। आरोप है कि उसने 10 हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर उसमें प्लाटिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Illegal occupation of government land, Atiq also has a share, police stopped the plating work.
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करेली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर सहकारी समिति के नाम पर अवैध प्लाटिंग की गई। आरोप यह भी है कि अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन का एक भाग अतीक अहमद के नाम पर रिजर्व किया गया था। शिकायत पर डीसीपी नगर ने प्लाटिंग का काम रुकवाकर एसीपी करेली को जांच सौंपी है।

विज्ञापन

एक दिन पहले करेली थाने में इस संबंध में शिकायत पहुंची। आरोप लगाया कि फूलपुर का पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन ने अपनी सहकारी समिति के नाम पर करेली में पांच हजार वर्ग जमीन आवंटित कराई थी। आरोप है कि उसने 10 हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर उसमें प्लाटिंग शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि कब्जा की भूमि में से एक हजार वर्ग गज अतीक अहमद के नाम पर छोड़ी गई है। शुक्रवार को शिकायत के बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


उधर समाधान दिवस के मौके पर डीसीपी नगर दीपक भूकर करेली थाने पहुंचे तो मामला उनके भी संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने जमीन पर चल रहा काम रुकवा दिया ।साथ ही प्रकरण की जांच एसीपी करेली पुष्कर वर्मा को सौंप दी। उन्होंने बताया कि एसीपी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। उधर सूत्रों का कहना है कि कब्जा की गई जमीन पर आवास विकास परिषद ने भी दावा किया है। विभागीय कर्मचारियों ने इसे आवास विकास परिषद की भूमि बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed