फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IIIT Sucide: Mother said- If son was absent for three months, why didn't you tell me, I would have explained

IIIT Sucide : मां बोलीं- बेटा तीन महीने से था अनुपस्थित तो बताया क्यों नहीं, बेटे को समझाती

Sun, 30 Mar 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 07:04 PM IST
सार

मां ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के साथ फ्लाईट से सुबह करीब 11 बजे काशी पहुंचीं। फिर बस से यहां एक बजे पहुंचे। पिता कृष्णा प्रसाद और मामा पहले ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे छात्र की मां छोटे बेटे अभिराम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची।

विज्ञापन
IIIT Sucide: Mother said- If son was absent for three months, why didn't you tell me, I would have explained
बेटे के आत्महत्या की सूचना पर तेलंगाना से ट्रिपल आईटी पहुंची राहुल की मां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रिपलआईटी में बीटेक के छात्र राहुल मंडला (20) की मौत की सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर माता-पिता, भाई और मामा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मां स्वर्ण लता ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां आने पर उन्हें पता चला कि उनका बेटा पिछले तीन महीने से क्लास से एब्सेंट था। यदि बेटा गैर हाजिर था तो कॉलेज की तरफ से उन्हें क्यों नहीं बताया गया।

विज्ञापन

मां ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के साथ फ्लाईट से सुबह करीब 11 बजे काशी पहुंचीं। फिर बस से यहां एक बजे पहुंचे। पिता कृष्णा प्रसाद और मामा पहले ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे छात्र की मां छोटे बेटे अभिराम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां, पति और बेटे से लिपटकर फुट फुटकर रोने लगीं। उनको रोते देख वहां मौजूद कॉलेज फैकल्टी के लोगों की आंखें भर आई।

विज्ञापन

मां स्वर्ण लता ने बताया कि पहला सेमेस्टर खत्म होने के बाद 15 दिसंबर 2024 के बाद उनका बेटा घर गया था, तब सबकुछ ठीक था। 15 दिन तक घर पर रहने के बाद वह चार जनवरी को घर से यहां पर आया था। इसके बीच में उनकी राहुल से कई बार मैसेज और वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी, तब सब कुछ ठीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे की मौत के बाद जब वह लोग यहां पर आए तो उन्हें बताया गया कि उनका बेटा पिछले तीन महीने से क्लास से एब्सेंट चल रहा था। मां ने कहा, यदि उनका बेटा एब्सेंट चल रहा था तो कॉलेज प्रशासन ने उन लोगों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। यदि उन्हें इसकी पहले ही सूचना मिल गई होती तो शायद वह लोग बेटे से बातचीत करके उसकी मानसिक स्थिति को समझ पाते और उनका बेटा उन लोगों के साथ होता। इतना कहने के बाद स्वर्ण लता बेटे को याद पति और छोटे बेटे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। किसी तरह परिवार के लोगों ने उन्हें शांत कराया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed