फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IG Civil Defence orders probe after viral video of civil defence officers dancing in Prayagraj

कुंभ की ट्रेनिंग में आए अफसरों का डांस वीडियो हुआ था वायरल, आईजी ने दिया जांच के आदेश

Wed, 21 Nov 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 21 Nov 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
IG Civil Defence orders probe after viral video of civil defence officers dancing in Prayagraj
UP Police
बीते 17 नवंबर को कुंभ ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग पर आए पुलिस अधिकारी का होटल में डांस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच के लिए आईजी ने आदेश दिया है। 
विज्ञापन

 


बता दें कि सोशल मीडिया पर नशे में धुत अफसरों के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। सिविल डिफेंस की डिप्टी कंट्रोलर ने ट्रेनिंग में आए अफसरों के डांस की पुष्टि तो की, लेकिन उनका कहना था कि प्रशिक्षण के दौरान ऐसा नहीं हुआ, बल्कि होटल के कमरे में बाहर से आई टीम ने मनोरंजन के लिए नृत्य-संगीत किया था।
विज्ञापन


प्रयागराज में दो माह बाद जनवरी-2019 में लगने वाले कुंभ के लिए सिविल डिफेंस के 150 अधिकारियों, कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। इस प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र का उद्घाटन नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिवसीय दूसरे सत्र की शुरुआत विकास भवन के सरस सभागार में 10 नवंबर को हुई थी। 50 सदस्यीय इस बैच में लखनऊ के सिविल डिफेंस के 10 अफसर शामिल थे। सिविल डिफेंस से जुड़े प्रयागराज के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से प्रशिक्षण के लिए आई टीम को लीडर रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया था। 

 
सिविल डिफेंस के अफसरों ने वायरल वीडियो में लखनऊ से आए सहायक उप नियंत्रक स्तर के अधिकारी के थिरकने-झूमने की पुष्टि की। सिविल डिफेंस के कुछ अधिकारियों ने सफाई में इसे बेहद निजता से जुड़ा मामला बताया और कहा कि प्रशिक्षण में कोई कोताही नहीं बरती गई। फुर्सत के क्षणों में होटल के कमरे में मनोरंजन के लिए कोई भी स्वतंत्र है। इस वीडियो को वायरल कर किसी ने शरारत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed