MNNIT : शराब पीकर बैठेंगे तो नहीं स्टार्ट होगी बाइक, अत्याधुनिक सेंसर पकड़ लेता है शराब की महक
प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो जितेंद्र एन गंगवार के मार्गदर्शन में संस्थान के छात्रों ने इस बाइक को बनाया है। प्रो जितेंद्र ने बताया कि इसको बनाने में तीन महीनेे का समय लगा और एक लाख 30 रुपये की लागत आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीने वाले सावधान हो जाएं। यदि शराब पीकर बाइक पर बैठे, तो यह स्टार्ट नहीं होगी। इसमें लगा अल्कोहल सेंसर मुंह से आ रही शराब की महक को तुरंत पकड़ लेता है, जिसके बाद बाइक स्टार्ट नहीं होती है। इसके अतिरिक्त इसमें और भी अत्याधुनिक सेंसर लगाए गए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो जितेंद्र एन गंगवार के मार्गदर्शन में संस्थान के छात्रों ने इस बाइक को बनाया है। प्रो जितेंद्र ने बताया कि इसको बनाने में तीन महीनेे का समय लगा और एक लाख 30 रुपये की लागत आई है।
उन्होंने बताया कि यदि बाइक सवार की दुर्घटना हो जाती है, तो यह बाइक अपने से ही संदेश भेजकर उस स्थान की लोकेशन दे देगी। इसके लिए, जिन नंबरों पर आप संदेश भेजना चाहते हैं, उन्हें पहले से दर्ज करना होगा। चोरी से बचने के लिए इसमें एंटी थेफ्ट सेंसर भी लगाया गया है। बाइक से छेड़-छाड़ होने पर अलार्म बजने लगेगा। इसको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुर्गम क्षेत्रों, और पहाड़ों पर भी सामान्य बाइकों की तुलना में आसानी से चलने में सक्षम है। इसमें पहाड़ों पर 30 से 40 अंश के कोण पर चढ़ाई करने के लिए हॉल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है।
युवा अन्वेषकों के आविष्कारों को बढ़ावा देना के लिए, भोपाल स्थित आईईएस विश्विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जनवरी तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में एमएनएनआईटी के अलावा पारुल विश्वविद्यालय गुजरात, डीवाई पाटिल प्रौद्योगिकी संस्थान महाराष्ट्र, राजलक्ष्मी विश्वविद्यालय तमिलनाडु, न्यू हॉरिजॉन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कर्नाटक समेत अन्य संस्थानों की 70 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
मंगलवार को आए निर्णय में एमएनएनआईटी की टीम ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए, सातवां स्थान हासिल किया। संस्थान के सोसाइटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स क्लब के छात्रों को इस बाइक के लिए बेस्ट डिजाइन और फ्यूचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र पुलकित सिंघल, हर्ष महर्षि, आदर्श कुमार, सुमित मिश्रा, यशव भारती, संदीप यादव, सूर्यांश पाठक, प्रशांत गुप्ता और शिवम श्रीवास्तव ने प्रतिनिधित्व किया।