{"_id":"650d685aee8b5b6b940093e4","slug":"if-udhayanidhi-does-not-withdraw-his-statement-he-will-give-a-reward-of-rs-25-crore-to-the-beheader-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य परमहंस बोले : उदयनिधि ने बयान वापस नहीं लिया तो सिर काटने वाले को देंगे 25 करोड़ इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य परमहंस बोले : उदयनिधि ने बयान वापस नहीं लिया तो सिर काटने वाले को देंगे 25 करोड़ इनाम
Fri, 22 Sep 2023 03:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:41 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करने वालों की धर्म भी रक्षा करता है। सनातन धर्म और रामचरितमानस पर अमर्यादित तथा अभद्र टिप्पणी करने वाले सनातनियों के धैर्य को ही नहीं ललकार रहे, बल्कि संविधान की मर्यादा का भी उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंकज नगर में विनय मिश्रा की अगुवाई में धर्मानुरागियों ने छावनी पीठाधीश्वर अयोध्या के जगद्गुरु आचार्य परमहंस का स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म का पालन करना जीवन से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के द्वारा बयान वापस न लेने पर उनका सिर काटने वाले को 25 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा करने वालों की धर्म भी रक्षा करता है। सनातन धर्म और रामचरितमानस पर अमर्यादित तथा अभद्र टिप्पणी करने वाले सनातनियों के धैर्य को ही नहीं ललकार रहे, बल्कि संविधान की मर्यादा का भी उल्लंघन कर रहे हैं। कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान भी अक्षम्य है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि ने मर्यादा की हदें पार करके सनातन धर्म के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की है।
उन्होंने उदयनिधि के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि उन्होंने अपना बयान वापस न लिया तो उनका सिर कलम करने वाले को 25 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। कहा कि सनातन धर्म में हत्या का कोई स्थान नहीं है, लेकिन अत्याचारी का अंत करने को वध की संज्ञा दी गई है।
विज्ञापन
उनके कथन का समर्थन करते हुए ब्रह्मर्षि आश्रम हंडिया के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी ताड़केशरण ने कहा कि सनातन धर्म और धर्म ग्रंथों का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शिव रामाचार्य महाराज, अशोक मिश्रा, अजय मिश्रा, संतोष दुबे, इंद्रेश पांडेय, चंद्रकेश शर्मा, डॉ. शिलाजीत मिश्रा, आनंद मिश्रा, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।