Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If no award was issued by 2014 for land acquired in 2004, then compensation will be determined under the new law

2004 में अधिग्रहीत जमीन का 2014 तक अवार्ड नहीं हुआ तो नए कानून से तय होगा मुआवजा : हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
If no award was issued by 2014 for land acquired in 2004, then compensation will be determined under the new law
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 2004 में अधिग्रहीत जमीन का एक जनवरी 2014 तक अवार्ड घोषित नहीं हुआ तो मुआवजे का निर्धारण नए भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के तहत किया जाएगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को मुआवजे का नए सिरे से निर्धारण कर निर्धारित समय में भुगतान करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी दिलशाद अली और पांच अन्य की ओर से दाखिल की गई थी। याचियों ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से दिल्ली रोड भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना-10 के तहत उनकी जमीन के अधिग्रहण को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि सहारनपुर के मावी खुर्द गांव स्थित उनकी जमीन के अधिग्रहण के लिए जून 2004 को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम की धारा 28 के तहत अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक भूमि अधिग्रहण का अवार्ड घोषित नहीं किया गया। याचियों ने मुआवजे का निर्धारण 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कहा गया कि मुआवजे की गणना 12 जून 2004 की अधिसूचना को आधार मानकर पहले ही की जा चुकी है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। अब केवल अवार्ड घोषित किया जाना बाकी है। खंडपीठ ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में अब तक अवार्ड घोषित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2013 का नया भूमि अधिग्रहण कानून एक जनवरी 2014 से लागू हो चुका है। भूमि मालिकों के लिए मुआवजे के अधिक लाभकारी प्रावधान हैं। नए कानून के तहत मुआवजा मिलना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि अधिग्रहण की कार्यवाही समाप्त नहीं होगी लेकिन मुआवजे का निर्धारण नए कानून के तहत एक जनवरी 2014 को आधार तिथि मानकर करना होगा। खंडपीठ ने राज्य सरकार को मावी खुर्द गांव स्थित जमीन का मुआवजा नए कानून के तहत एक जनवरी 2014 को आधार तिथि मानकर दोबारा निर्धारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed