Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If NDA forms government in Bihar, Nitish Kumar will be the CM, claims BJP UP president Bhupendra

UP : बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र का दावा

Sat, 25 Oct 2025 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 01:41 PM IST
सार

BJP News : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बहुमत मिलने पर एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। बिहार में एनडीए गठबंधन नीतीथ कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। 

विज्ञापन
If NDA forms government in Bihar, Nitish Kumar will be the CM, claims BJP UP president Bhupendra
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला तो नीतिश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। चौधरी शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमारी हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे हैं । बिहार में एनडीए अपने कामकाज के बल पर चुनाव लड़ रहा है। हमारे गठबंधन का नेतृत्व भी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। कहा कि बिहार की जनता को तय करना है कि 1990 से 2005 का दौर चाहिए या 2005 के बाद विकास मुखी बदलाव।
विज्ञापन

 
संगठन से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा की बिहार चुनाव के बाद पहले प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया होने के बाद ही नगर निगम में नामित पार्षदों के नाम की घोषणा की जाएगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी महापुरुषों का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से सरदार पटेल की जयंती के मौके पर इस बार तमाम कार्यक्रम पार्टी की ओर से करवाए जा रहे हैं। उसको लेकर भी आज रणनीति तय की जाएगी। कहा कि सरदार पटेल इतिहास नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना का केंद्र हैं। भाजपा ने इस चेतना को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ेंगे। सरदार पटेल के जीवन में ईमानदारी, दृढ़ता और देश के प्रति जो समर्पण है इस पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर काशी प्रांत भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल, महेश श्रीवास्तव, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed