फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If damaged roads are not built in 15 days, then action will be taken - Commissioner

15 दिनों में नहीं बनीं क्षतिग्रस्त सड़कें तो होगी कार्रवाई - कमिश्नर

Wed, 25 Aug 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 11:20 PM IST
सार

महात्मा गांधी मार्ग, बालसन चौराहा, शास्त्री पुल जैसे प्रमुख मार्गों पर अधिक समस्या है तथा लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस बाबत अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इसे संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन
If damaged roads are not built in 15 days, then action will be taken - Commissioner
Prayagraj News : प्रयागराज में क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मंडलायुक्त संजय गोयल ने क्षतिग्रस्त सड़कों की 15 दिनों में मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। अमर उजाला के बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अफसरों को चेतावनी दी कि तय अवधि में सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने इसके लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की कमेटी भी गठित की।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जलभराव की भी भीषण समस्या है।

महात्मा गांधी मार्ग, बालसन चौराहा, शास्त्री पुल जैसे प्रमुख मार्गों पर अधिक समस्या है तथा लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस बाबत अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। इसे संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों एवं क्षेत्रों को चिह्नित कर 24 घंटे के भीतर सूची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जल भराव वाले स्थानों की भी सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त रवि रंजन की अध्यक्षता में गठित कमेटी गठित की। यह कमेटी सर्वे कर यह बताएगी कि कहां पर किस तरह से सड़कों की मरम्मत की जानी है। टीम जलभराव एवं ड्रेनेज संबंधी समस्याओं से निजात के भी उपाय बताएगी। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से शनिवार तक इस बाबत रिपोर्ट मांगी। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों को 15 दिन के भीतर सड़कों की मरम्मत, जलभराव एवं ड्रेनेज संबंधी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी केपी सिंह समेत  अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ-2025 के लिए मांगे गए प्रस्ताव
कुंभ-2025 की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंडलायुक्त संजय गोयल ने बुधवार को बैठक में प्रस्ताव मांगे। उन्होंने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने कुंभ-2019 को आधार बनाकर योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  2019 के आधार पर अधिक दबाव वाले स्थानों को चिह्नित किया जाए। मंडलायुक्त का श्रद्धालुओं एवं शहरियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने तथा सफाई पर ज्यादा जोर रहा। उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को कुंभ से पहले समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। अफसरों ने भी कहा कि कुंभ से पहले ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। बैठक में पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चैहान, नगर आयुक्त रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed