फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If crowds increase, platform tickets will not be sold during the fair's bathing festivals; Railways has starte

Magh Mela : भीड़ बढ़ी तो मेले के स्नान पर्वों पर नहीं होगी प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Sat, 29 Nov 2025 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 12:21 PM IST
सार

अगले वर्ष की शुरुआत में लगने वाले माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का ट्रेनों से आवागमन होगा। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी की है ताकि स्टेशन पर सिर्फ यात्रियों का ही आवागमन हो। 

विज्ञापन
If crowds increase, platform tickets will not be sold during the fair's bathing festivals; Railways has starte
माघ मेला प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले वर्ष की शुरुआत में लगने वाले माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का ट्रेनों से आवागमन होगा। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी की है ताकि स्टेशन पर सिर्फ यात्रियों का ही आवागमन हो। पिछले सप्ताह दौरे पर प्रयागराज आए सीएम योगी ने कहा था कि माघ मेले में 15 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। इसे को देखते हुए सभी विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। मेला प्राधिकरण कार्यालय में सीएम ने रेलवे से भी विशेष तैयारी करने को कहा था।

विज्ञापन


माघ मेला के दौरान लाखों लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह तकरीबन तय कर लिया है स्नान पर्वों के दौरान प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं की जाएगी। इस दौरान सिर्फ जनरल और आरक्षित टिकट धारक यात्रियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा करने से कुछ हद तक भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकेगा। बता दें महाकुंभ के दौरान भी कई दिवसों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन


महाकुंभ की तर्ज पर ही माघ मेला में भी रेलवे प्रशासन प्रमुख स्नान पर्वों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद करने की तैयारी में है। सामान्य दिनों में अगर यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो भी प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि माघ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रमुख स्नान पर्वों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री न करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान पहली बार 275 शटल बसों का संचालन करेगा रोडवेज

माघ मेला के दौरान पहली बार शहर की सड़कों पर शटल बसों का संचालन होगा। मेला के सामान्य दिवसों पर 100 और स्नान पर्वों पर 275 शटल बसें रोडवेज द्वारा संचालित की जाएंगी। 100 शटल बसों में से 50 ई-बसें प्रयागराज में उपलब्ध हैं। 25 ई-बसें अन्य जिलों से यहां आएंगी। इसके अलावा 25 डीजल बसें यूपी रोडवेज की रहेंगी जिनका उपयोग शटल सेवा के रूप में होगा।

इसी तरह स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज की ही 175 बसें भी शटल सेवा के रूप में संचालित होंगी। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा और मेलाधिकारी ऋषिराज के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण के आईसीसीसी सभागार में बैठक की।

अफसरों ने माघ मेला 2026 के दौरान रोडवेज बस मूवमेंट प्लान की समीक्षा की। बताया गया कि माघ मेला में संचालित 3800 बसों में से 200 बसें आवश्यकतानुसार जनपद के भीतर या अंतरजनपदीय मार्गों पर संचालित होंगी। श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल न चलना पड़े इसके लिए पहली बार स्नान पर्वों पर 275 शटल बसें संचालित की जाएंगी। बैठक में बताया गया कि बसों के संचालन के लिए अस्थायी बस स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed