फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IERT Prayagraj news

कर्मचारियों का आरोप निदेशक ने दिया गलत हलफनामा

Sun, 29 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
IERT Prayagraj news
आईईआरटी निदेशक पर कर्मचारियों ने लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी एसोसिएशन आईईआरटी ने संस्थान के निदेशक पर 24 से 38 वर्ष से अधिक समय से नियमित काम कर रहे कर्मचारियों के बारे में कोर्ट में गलत बयानी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि निदेशक ने में दिए गए हलफनामे में कहा है कि इंजीनियरिंग डिग्री डिवीजन के विस्तार के अनुमोदन के लिए एआईसीटीई को हलफनामा देते हुए कहा है कि कर्मचारियों को छठें वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें पांचवे वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि पांचवे वेतनमान की जो सुविधा उन्हें मिल रही थी, वह भी 2013 में स्थगित कर दिया गया। निदेशक कर्मचारियों को निकालने की धमकी देने के साथ केस वापस लेने पर संस्थान में रखने का लालच दे रहे हैं। संस्थान में प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ संस्थान लगातार काम कर रहा है। कर्मचारी एसोसिएशन का आरोप है कि संस्थान के निदेशक आउटसोर्सिंग के जरिए 40 कर्मचारियों एवं लगभग 84 अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर चुके है, इन कर्मचारियों को बी ग्रुप के कर्मचारियों से दोगुना एवं चार गुना वेतन का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed