{"_id":"ad31e5df427288116ccca2d67f252a9d","slug":"id-between-loved-ones-how-mnegi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के बीच कैसे मनेगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के बीच कैसे मनेगी ईद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इटारसी इटारसी के आरआरआई रूम 17 जून को हुए हादसे के बाद से मुंबई से आने वाली ट्रेनों का संचालन दुरुस्त नहीं हो सका है। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहार ईद का मजा किरकिरा हो सकता है। अपनों संग ईद मना के लिए लोगों को काफी पहले ट्रेनों में आरक्षण रखा है। ईद शनिवार या रविवार को होगी। ऐसे में परदेस से घर वापसी का सिलसिला बुधवार और बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएगा। ट्रेनों की कमी के कारण लोगों को घर पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मंगलवार को भी मुंबई रूट की दर्जनभर से अधिक ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी नहीं पहुंची।
इलाहाबाद, प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य जिलों में काम-धंधा कर रहे हैं। अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए ज्यादातर लोगों ने दो-तीन माह पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया लेकिन उनके लिए समय से घर पहुंचा बेहद मुश्किल हो गया है। इसका कारण इटारसी घटना है। करीब माह भर होने को है लेकिन मुंबई रूट पर ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं शुरू हो सका है। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से बाहर से आने वाले यात्री खासे परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इतनी लंबी यात्रा कैसेे पूरी कर घर पहुंचे, क्योंकि दिल्ली होकर भी मुंबई की राह आसान नहीं है।
ईद के ठीक पहले मुंबई रूट का यह हाल यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा तो हर रोज ट्रेनों के निरस्तीकरण के बाद रेलवे प्रशासन यात्रियों को उनका रिफंड करके जिम्मेदारी से बरी हो जा रहा है। मंगलवार को 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर एवं 11062 मुजफ्फरपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, 11071 अप कामायनी एक्सप्रेस, 11072 डाउन कामायनी एक्सप्रेस, 11093 महानगरी एक्सप्रेस, 12149 पुणे-पटना एक्सप्रेस, 12150 पटना-पुणे एक्सप्रेस, 12670 गंगा-कावेरी एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 15017 अप काशी एक्सप्रेस, 15018 डाउन काशी एक्सप्रेस, 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, 22013 एलटीटी-फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें जंक्शन और छिवकी नहीं आईं।