फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ICSE board resutl

काउंसिल के औसत के फार्मूले से निकले टॉपर्स

Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ICSE board resutl
ICSE board resutl - फोटो : CITY DESK
-आईसीएसई, आईएससी में छूटी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को मिले अच्छे अंक
विज्ञापन

प्रयागराज। सीआईएससीई की ओर से शुक्रवार को जारी दसवीं और बारहवीं के परिणाम में जिन विषयों की परीक्षा छूट गई थी, उसमें परीक्षार्थियों को उम्मीद से अधिक अंक मिले। काउंसिल की ओर से नंबर देने में औसत का फार्मूला लगाया गया। सीआईएससीई की छूटी परीक्षाओं में सबसे अधिक दसवीं (आईसीएसई) के प्रश्नपत्र रहे, जबकि बारहवीं (आईएससी) की अधिकांश परीक्षाएं पूरी हो गईं थीं। ऐसे में बारहवीं के छात्रों पर काउंसिल के औसत के फार्मूले का असर कम पड़ा तो दसवीं के छात्रों की सहूलियत रही। दसवीं में औसत अंकों के असर से टॉपर्स ज्यादा निकले।
आईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसके लिडिल का कहना है कि काउंसिल की ओर से छात्रों के लिए कठिन माने जाने वाले विषयों गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि की परीक्षाएं पहले चरण में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के पहले पूरी कर ली गई थीं। जबकि कम मेहनत में अच्छे अंक देने वाले विषयों हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित दूसरे अन्य की परीक्षा बाद में रखी गई थी। इन विषयों की परीक्षा नहीं होने से जहां मेरिट वाले बच्चे निराश हैं तो औसत अंक पाने वाले छात्रों को अच्छे अंक मिल गए।
विज्ञापन

सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार का कहना है कि नया फार्मूला छात्रों के हित में रहा। इसके लागू होने से छात्रों को स्कूल की परीक्षाओं में मिले अंक से बेेहतर अंक मिले। जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं कराई गईं, उसमें हमारे छात्रों को पूरे अंक मिले। इन विषयों में हिंदी, भूगोल, जीव विज्ञान सहित दूसरे विषय शामिल हैं। सेंट जोसेफ, आईपीईएम सहित दूसरे स्कूलों में हिंदी, भूगोल, जीव विज्ञान सहित दूसरे विषयों के अच्छे अंक से टॉपर निकले। इन स्कूलों के टॉपर को इन विषयों में पूरे के पूरे अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed