{"_id":"651910b47b5cd34c40046445","slug":"icious-robber-injured-in-police-encounter-shot-in-leg-wanted-in-robbery-case-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पैर में लगी गोली, लूट के मामले में चल रहा था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पैर में लगी गोली, लूट के मामले में चल रहा था वांछित
Sun, 01 Oct 2023 11:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:54 AM IST
सार
शिवकुटी थाना क्षेत्र का निवासी विजय सरोज लूट के कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की शातिर बदमाश झूंसी में है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
मुठभेड़। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झूंसी इलाके में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरा घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
शिवकुटी थाना क्षेत्र का निवासी विजय सरोज लूट के कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की शातिर बदमाश झूंसी में है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात , असलहा और बाइक बरामद हुआ है।
विज्ञापन