फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   I want to make a compulsive and unstable government by defeating me: Modi

मुझे गिराकर मजबूर और अस्थिर सरकार बनाना चाहते हैं महामिलावाटी : मोदी 

Sat, 04 May 2019 06:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
I want to make a compulsive and unstable government by defeating me: Modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतापगढ़ की चुनावी जनसभा में कांग्रेस, सपा और बसपा पर सीधा हमला बोला। पीएम ने कहा कि मुझे गिराकर यह महामिलावटी लोग देश में मजबूर और अस्थिर सरकार बनाना चाहते हैं। कल तक कांग्रेस के नामदार कहते थे कि वह मोदी के प्रभाव से डरते हैं। अब कहने लगे हैं कि मोदी से तब तक नहीं जीत सकते जब तक उसकी मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति पर दाग न लगा दिया जाए। 
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावाती पर हमलावर रहे। इशारों ही इशारों में उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अब खुद मानने लगे हैं कि उनकी पार्टी वोटकटवा पार्टी है। चार चरणों के चुनाव के बाद महामिलावटी लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि अब कौन सा खेल खेला जाए। पीएम ने कहा कि मजबूरी और अवसरवाद के महामिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है।
विज्ञापन


पंजा सत्ता में आता है तो देश को उसका भयंकर नुकसान उठाना पड़ता है। गठबंधन के इस महामिलावट के पांच भयानक खतरे हैं। भ्रष्टाचार, अस्थिरता, जातिवाद, वंशवाद और कुशासन। जहां-जहां भ्रष्टाचार है वहां-वहां महामिलावटी हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता हर चीज में लूट का रास्ता निकालते हैं। कांग्रेस के नामदार किसानों की जमीन हड़प लेते हैं। फैक्ट्री के लिए जमीन लेते हैं और उस पर नोटों की खेती करते हैं। नामदार के बिजनेस पार्टनर को जापान से रक्षा सौदों पर मेहरबानी दिखाई गई। इन लोगों ने देश को लूटा और कहते हैं जांच करा लो। इनके खिलाफ जितने भी मामले हैं, सब में बीस-बीस नोटिस भेजे गए हैं, लेकिन न तो ये खुद आते हैं न इनके वकील।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामले दबाने के लिए अपनी सरकार आने का इंतजार कर रहे हैं। अदालतों को हुक्म करना पड़ता है। सरकार, कानून और संविधान को न मानने वाले कहते हैं कि जांच के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने मायावती पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार में ताजमहल के सौदे होते थे। अखिलेश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने तो बालू, बजरी के साथ घर की टोंटी तक नहीं छोड़ी। महामिलावट और अस्थिरता एक दूसरे के पर्याय हैं। कांग्रेस और उसके साथी टिकाऊ सरकार नहीं दे सकते। 


न मैं गिरा न मेरी उम्मीदों के मीनार, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे
जनसभा के दौरान कांग्रेस, सपा और बसपा पर लगातार हमलावर रहे प्रधानमंत्री मोदी शायराना अंदाज में भी नजर आए। नाम लिए बिना राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि न मैं गिरा न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। पीएम ने कहा, नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राजपरिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत माता की धूल फांककर बड़ा हुआ है। पांच दशक तक बिना रुके बिना थके सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed