फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband's murderer is threatening

Prayagraj News: पति का हत्यारोपी दे रहा धमकी, महिला ने लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband's murderer is threatening
झूंसी में लगभग एक महीने पहले युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। उसकी पत्नी दीपमाला ने अफसरों से गुहार लगाई है कि आरोपी उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उधर झूंसी पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

झूंसी के नैका महीन निवासी दीपमाला ने बताया कि उसके पति सत्यपाल उर्फ बाबा लाल की हत्या 14 अक्तूबर को हुई थी। आरोप है कि सुबह करीब 7:00 बजे गंगा स्नान करने जाते समय शिवकुमार उर्फ ननका पासी ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका। आरोप है कि फरार अभियुक्त उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। बच्चों का स्कूल/ कॉलेज जाना भी बंद है। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed