फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband fails to recognize wife on Instagram, proposes marriage

जिसे किया शादी के लिए प्रपोज वो निकली पत्नी: इंस्टाग्राम पर बीवी को पहचान नहीं पाया पति, मंदिर में खुला राज

Tue, 05 May 2026 01:38 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 05 May 2026 01:38 PM IST
सार

मामला प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र का है। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद वह पिछले चार वर्ष से मायके में रह रही है। महिला की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक नई आईडी बनाई, जिस पर उसका पति जुड़ गया।

विज्ञापन
Husband fails to recognize wife on Instagram, proposes marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पति अपनी ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर पहचान नहीं पाया और दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गया। मामला उस समय उजागर हुआ जब दोनों की मुलाकात नागवासुकि मंदिर के पास हुई।

विज्ञापन

पत्नी को पहचानते ही पति ने धमकी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दारागंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ के रहने वाले युवक से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद वह पिछले चार वर्ष से मायके में रह रही है। महिला की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। महिला ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक नई आईडी बनाई, जिस पर उसका पति जुड़ गया।

विज्ञापन

पति ने उसे कोई और युवती समझकर बातचीत शुरू की और बाद में शादी का प्रस्ताव भी दे दिया। आरोप है कि वह बार-बार होटल में मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला के मना करने पर मंदिर में मिलने के लिए राजी हुआ। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर में दोनों की मुलाकात तय हुई। पति अपने एक मित्र के साथ वहां पहुंचा, जबकि महिला अपने परिजनों के साथ पहले से मौजूद थी।

पत्नी को पहचानते ही पति भड़क गया और मारपीट करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पत्नी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामा बढ़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता का आरोप है कि पति उसके रहते दूसरी शादी की योजना बना रहा था।

चेहरे पर दुपट्टा बांध, चश्मा लगाकर मिलने पहुंची थी
चेहरे पर दुपट्टा बांध व आंखों पर चश्मा लगाकर महिला अपने पति से मिलने पहुंची थी। महिला ने पहले चेहरा ढक कर बातचीत की और बाद में अपनी पहचान उजागर कर दी। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed