{"_id":"60bfb8f18ebc3e37fc050d6e","slug":"husband-died-due-to-corona-brother-in-law-tried-to-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पति की हुई मौत, देवर-ननदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पति की हुई मौत, देवर-ननदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Wed, 09 Jun 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले मे रहने वाले व्यक्ति की अप्रैल महीने में कोरोना से मौत हुई तो ससुरालियों ने पत्नी पर अत्याचार शुरू कर दिया। देवर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पूरे गहने छीनकर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फतनपुर प्रतापगढ़ की रहने वाली एक युवती की शादी दिसंबर 2019 को कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। अप्रैल में युवक की कोरोना से मौत हो गई। इसके कुछ दिनों बाद ससुराल वाले युवती को उसके मायके छोड़ गए। वे युवती को वापस लाने को तैयार नहीं थे। किसी तरह बड़े बुजुर्गों की मदद से युवती वापस ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले उस पर देवर से शादी करने का दबाव बनाने लगे।
युवती का कहना था कि देव नशेड़ी है। वह उससे शादी नहीं करेगी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। कई बार उसके देवर और ननदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन हर बार वह चीख चिल्ला कर बच गई। ससुराल वालों ने उसके पूरे जेवर और गहने छीन लिए। अब ससुराल से भी निकाल दिया। युवती के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।