फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hurry big chance to become officer in sbi know how to apply

एसबीआई में अफसर बनने का मौका, जानें कैसे करें आवेदन?

Thu, 19 Nov 2020 01:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
hurry big chance to become officer in sbi know how to apply
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। एसबीआई में भर्तियों का क्रम शुरू हो गया है। बैंक की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के दो हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन ऑनलाइन करना है, जिसकी आखिरी तारीख चार दिसंबर है।
विज्ञापन

चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के अलावा साक्षात्कार शामिल है। ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 31 दिसंबर तथा दो, चार एवं पांच जनवरी को होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न होंगे। इनमें अंग्रेजी भाषा के 30 तथा गणितीय अभिरुचि एवं तर्कशक्ति के 35-35 प्रश्न होंगे। इन्हें हल करने के लिए एक घंटा मिलेगा। इसका रिजल्ट जनवरी के ही तीसरे सप्ताह में संभावित है।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा 29 जनवरी को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा में 200 नंबर के कुल 155 प्रश्न होंगे। इनमें रीजनिंग के 60 नंबर के 45 तथा डाटा एनालिसिस के 60 नंबर के 35 सवाल होंगे। सामान्य अध्ययन, अर्थशास्त्र, बैंकिंग जानकारी के 40 प्रश्न होंगे। वहीं अंग्रेजी भाषा के 35 प्रश्न होंगे। दोनों विषयों के पेपर 40-40 अंक के होंगे। मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में संभावित है। इसके बाद फरवरी एवं मार्च में साक्षात्कार संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed