{"_id":"6689de67a579fd9afc05e405","slug":"hundreds-of-policemen-were-deployed-but-no-clue-was-found-about-the-murderer-meerganj-news-c-4-bly1015-434666-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाए पर नहीं मिला कातिल का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सैकड़ों पुलिसकर्मी लगाए पर नहीं मिला कातिल का सुराग
Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
शाही। थाना क्षेत्र में महिलाओं की हत्या के मामले काफी उलझे हुए हैं। सैकड़ों पुलिसकर्मी गांव-गांव, गली-गली खाक छान रहे हैं, पर अभी तक अनीता देवी के कातिल का सुराग नहीं मिल सका है। एसपी दक्षिणी ने इलाके में बैरियर और सीसीटीवी लगवाने के साथ ही तफ्तीश का जायजा लिया।
शनिवार को पुलिस टीमों ने शाही तिराहे से बुझिया जागीर गांव तक छानबीन की। हौसपुर गांव जाकर मृतका के परिजनों से भी बातचीत की। अनीता के पुत्र राजीव ने बताया कि उनकी मां का बैंक पासबुक अभी पुलिस के पास ही है। पासबुक मिलने के बाद वह जमा-निकासी के बारे में जानकारी करेंगे। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने शनिवार को भी शाही थाना क्षेत्र में कैंप किया। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगवाए। प्रधानों से बात करके और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि अनीता ई-रिक्शा के जरिये फतेहगंज पश्चिमी से शाही तिराहे तक आई थीं। वहां से दूसरे ई-रिक्शा के जरिये सेवा ज्वालापुर तक आई थीं। वहां से वह पैदल घर की ओर चली थीं। दोनों ई-रिक्शा चालकों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। अब उनके साथ ई-रिक्शा में बैठे व पैदल गुजर रहे लोगों की फुटेज निकाली गई है। इनमें से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वहीं, एसपी दक्षिणी ने पूर्व में हुईं घटनाओं की भी पड़ताल की।