फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Huge fire in the old city of Khowamandi, burning millions of clothes to ashes

पुराने शहर के खोवामंडी में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

Sat, 02 Jan 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Huge fire in the old city of Khowamandi, burning millions of clothes to ashes
prayagraj news : चौक के खोवामंडी में भीषण आग लग गई। - फोटो : prayagraj
चौक के खोवामंडी स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान व गोदाम में लगी आग में 60 लाख का सामान जलकर राख हो गया। रात में भडक़ी आग को फायरब्रिगेड की टीम बुझाकर लौट गई। लेकिन भोर में आग फिर भडक़ उठी और फिर इसे बुझाने में तीन घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


महेंद्र मालवीय ललिता देवी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष व खोवामंडी थोक कपड़ा व्यापार समिति के अध्यक्ष हैं। वह चौक स्थित खोवामंडी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते हैं। छह मंजिला भवन में दुकान के साथ ही गोदाम भी है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात 10 बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में 12.30 बजे के आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद फायरब्रिगेड भी आ गई और करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाकर कर्मचारी वापस चले गए। सुबह पांच बजे के करीब एक बार फिर दुकान में आग भडक़ उठी। एक घंटे बाद पहुंचे भुक्तभोगी व्यापारी ने धुआं उठता देखा तो उनके होश उड़ा गए। सूचना पर एक बार फिर फायरब्रिगेड पहुंची। हालत यह रहे कि आग पर पूरी तरह काबू पाने मेें तीन घंटे लग गए और इस तरह करीब नौ बजे आग बुझाई जा सकी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि घटना में उन्हें 50- 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायरब्रिगेड का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed