{"_id":"5d90eba18ebc3e016c13a059","slug":"huge-fire-in-illegal-oil-godown-in-kunda-people-shaken-by-explosions-kunda-news-ald2562524126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में अवैध तेल गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा में अवैध तेल गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहले लोग
विज्ञापन
कुंडा हथिगवां थाना क्षेत्र के फूलमती बिसहिया में बने अवैध डीजल गोदाम जलने के बाद पड़े ड्रम।
- फोटो : PRATAPGARH
हथिगंवा इलाके में रविवार भोर में अवैध तरीके से चल रहे तेल गोदाम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसके बाद गोदाम में धमाके होने लगे। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आग और धमाकों के चलते गोदाम की बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास 100 मीटर के दायरे में पेड़ भी झुलस गए। गोदाम में हो रहे धमाकों के चलते हाइवे पर वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने गोदाम मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के विषहिया फूलमती बाजार में लालता प्रसाद गुप्ता का गोदाम था। इसमें बाहर से सीमेंट और बिल्डिंग मेटीरियल बेचने का बोर्ड लगा था। रविवार की भोर में करीब तीन बजे गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अंदर ज्वलनशील तेल होने के चलते आग और भड़क गई। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
गोदाम में रखे तेल के ड्रम फटने लगे। इससे गोदाम की छत भी ढह गई। एक-एक ड्रम फटकर हवा में कई फीट की ऊंचाई तक जाने लगा। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया।
इसके बाद हाइवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। मौके पर सीओ कुंडा राधेश्याम, हथिगवां,, कुंडा, मानिकपुर, बाघराय, महेशगंज सहित कई थाने की फोर्स जुटी रही।

कुंडा हथिगवां थाना क्षेत्र के फूलमती बिसहिया में बने अवैध डीजल गोदाम में आग लगने के बाद गिरा भवन।- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा हथिगवां थाना क्षेत्र के फूलमती बिसहिया में बने अवैध डीजल गोदाम में लगी आग।- फोटो : PRATAPGARH