{"_id":"5f665ae18ebc3e74ac5152a0","slug":"hotel-and-accommodation-rage-in-search-of-accused-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी भाजपा नेता की तलाश में होटल व आवास पर दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी भाजपा नेता की तलाश में होटल व आवास पर दबिश
Sun, 20 Sep 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कर्नलगंज में बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस पांचवें दिन भी पकडने में नाकाम रही। पुलिस ने आवास व होटल पर छापा मारा, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।
बेली रोड निवासी बीए की छात्रा ने 15 सितंबर को डॉक्टर अनिल द्विवेदी व भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामले में दूसरे दिन आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि आरोपी भाजपा नेता का सुराग नहीं मिला। शनिवार को कर्नलगंज पुलिस की एक टीम आरोपी के अल्लापुर स्थित आवास पर दबिश देने पहुंची। लेकिन वह नहीं मिला। परिजन भी उसके बारे में कुछ बता नहीं सके। जिसके बाद पुलिस उसे तलाशते हुए सिविल लाइंस स्थित उसके होटल पर पहुंची। लेकिन यहां भी वह नहीं मिला।
बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसके साथ सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके घर व होटल में दबिश दी गई लेकिन वह फरार मिला। उसकी तलाश की जा रही है।