फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hot winds scorched during the day, then thunderstorms and rains gave relief at night

Prayagraj : दिन में गर्म हवाओं ने झुलसाया तो रात में आंधी-बारिश ने दी राहत

Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 01:10 AM IST
सार

गर्म हवाओं से परेशान लोगों को शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और बारिश से राहत मिली। पछुआ विक्षोभ की वजह से हुई बारिश से दो-तीन दिनों तक राहत की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में हीट वेब से भी राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
Hot winds scorched during the day, then thunderstorms and rains gave relief at night
Prayagraj News : शुक्रवार को मौसम बदलने के बाद हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्म हवाओं से परेशान लोगों को शुक्रवार रात में आई तेज आंधी और बारिश से राहत मिली। पछुआ विक्षोभ की वजह से हुई बारिश से दो-तीन दिनों तक राहत की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में हीट वेब से भी राहत की उम्मीद है। विगत चार दिनों की तरह शुक्रवार को भी गर्म हवाओं तथा तेज धूप की वजह से लोग हलकान रहे। दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। त्यौहार के दिनों में इस तरह की गर्मी ने लोगों को और परेशान किया। हालांकि, ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी की वजह से बच्चों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


यह स्थिति देर शाम तक बनी रही और रात में करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने इस गर्मी से राहत पहुंचाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान डॉ.शैलेंद्र राय का कहना है कि पछुआ विक्षोभ की वजह से आंधी के साथ बारिश हुई। इससे दो-तीन दिनों तक राहत रहेगी। इसके बाद भी अप्रैल महीने में गर्म हवाएं नहीं चलने की उम्मीद हैं। हालांकि तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन


आम के फल को पहुंचा नुकसान

शुक्रवार रात में आई आंधी से आम को काफी नुकसान पहुंचा है। कौशाम्बी कृषि संस्थान के डॉ.मनोज कुमार सिंह का कहना है कि खेत में कोई फसल ऐसी नहीं है, जिसे आंधी-पानी से नुकसान पहुंचा हो लेकिन आम के बाग में फल लगे हैं। ऐसे में आंधी से काफी फल गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed