फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hooligans shot ag office employee at overbridge near Pani Tanki

एजी आफिस के संविदा कर्मचारी को ओवरब्रिज पर मारी गोली

Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
hooligans shot ag office employee at overbridge near Pani Tanki
hooligans shot ag office employee at overbridge near Pani Tanki - फोटो : CITY DESK
बदमाशों ने पानी की टंकी ओवर ब्रिज पर अंजाम दी वारदात
विज्ञापन

फोन पर एक शख्स से कहासुनी की सामने आ रही बात, शक के आधार पर दबिश
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पानी की टंकी ओवर ब्रिज पर शनिवार की रात एजी आफिस के संविदा कर्मचारी आलोक कुशवाहा को गोली मार दी गई। उसकी ड्यूटी एक बड़े अफसर के घर पर थी। वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई। आलोक ने किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज कर्राई है लेकिन कुछ दिन पहले जिस शख्स के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी, पुलिस उसे तलाश कर रही है।
बेनीगंज का रहने वाला आलोक कुशवाहा एजी आफिस में संविदा पर कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी एक वरिष्ठ महिला अफसर के घर पर है। शनिवार की शाम वह ड्यूटी से साइकिल से घर लौट रहा था। पानी की टंकी ओवरब्रिज पर पीछे से किसी ने उसे गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से वह गिरकर चीखने लगा। उस समय तक उसे पता नहीं था कि किसी ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलोक बात कर रहा था। उसने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन बताया कि एक शख्स उसके घर पर फोन करता था। उसने मना किया तो फोन पर गाली गलौज हो गई। उसने मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पिता रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि इसके अलावा उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि घर वालों और आलोक के बयान के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जिस शख्स से उसकी फोन पर कहासुनी हुई थी। उसके घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। और भी बिंदुओं पर तहकीकात हो रही है। उसे गोली मारने वाले ने करीब 25 से 30 फुट की दूरी से गोली मारी। गोली मारने वाला प्रोफेशनल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी-बच्चे रोते बिलखते पहुंचे अस्पताल
आलोक को गोली मारने की खबर सुनते ही पत्नी सुषमा बेटे अभी को लेकर अस्पताल पहुंची। उसके आंसू नहीं रुक रहे थे। आलोक को बात करते देख उसे कुछ सांत्वना मिली। आलोक चार भाइयों में पहले नंबर पर है। वह काफी समय से संविदा पर नौकरी कर रहा है।

hooligans shot ag office employee at overbridge near Pani Tanki

hooligans shot ag office employee at overbridge near Pani Tanki- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed