फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi will be diverted in addition to buses on nine routes including Delhi

होली पर दिल्ली समेत नौ रूटों पर लगेंगे बसों के अतिरिक्त फेरे

Sat, 29 Feb 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holi will be diverted in addition to buses on nine routes including Delhi
Holi will be diverted in addition to buses on nine routes including Delhi
होली पर दिल्ली समेत नौ रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

0 सर्वाधिक 34 अतिरिक्त बसें चलेंगी लखनऊ रूट पर
0 कानपुर-वाराणसी रूट पर 24-24, दिल्ली के लिए 19 बसें
प्रयागराज। होली के अवसर पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर यूपी रोडवेज ने अतिरिक्त बस चलाने का एलान किया है। रोडवेज द्वारा छह मार्च से 15 मार्च की अवधि में कुल नौ रूटों पर 176 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

दरअसल होली के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज ने होली के आसपास की तिथियों में अतिरिक्त बस चलाने की तैयारी की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि पर्व मनाने के लिए लोग आसानी से प्रयागराज आ सके इसके लिए दिल्ली रूट पर 19 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इन बसों का संचालन छह मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी रूट पर भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। उधर होली के अवसर छुट्टी न लेने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

रूटवार इस तरह से होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
रूट का नाम बसों की संख्या
प्रयागराज-कानपुर-दिल्ली मार्ग 19
प्रयागराज-लखनऊ-दिल्ली मार्ग 09
प्रयागराज-लखनऊ मार्ग 34
प्रयागराज-कानपुर मार्ग 24
प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग 20
प्रयागराज-वाराणसी मार्ग 24
प्रयागराज-जौनपुर-गोरखपुर मार्ग 26
प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग 10
प्रयागराज-बांदा मार्ग 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed