फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi was played with enthusiasm in Thatheri market for the third day, electricity spoiled the fun

प्रयागराज : ठठेरी बाजार में तीसरे दिन भी जमकर खेली गई होली, बिजली ने मजा किया किरकिरा

Wed, 27 Mar 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 06:13 PM IST
सार

ठठेरी बाजार में होरियारों की टीम ने बुधवार को जोश भरा तो क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी पिचकारी लेकर रंग की जंग में आ डटे। यहां महिलाओं की भी अलग और अनूठी होली रही। ठठेरी बाजार में परंपरागत तरीके से सब्जी मंडी चौराहे के पास और जामा मस्जिद दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।

विज्ञापन
Holi was played with enthusiasm in Thatheri market for the third day, electricity spoiled the fun
लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन संगमनगरी में रंगों की बारिश होने के बाद तीसरे दिन बुधवार को भी शहर की धड़कन कहे जाने वाले चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में जमकर रंग बरसा। यहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल से सराबोर कर दिया। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सबने जमकर होली खेली। हालांकि, बिजली की आंख-मिचौली से पर्व का मजा जरूर थोड़ा फीका रहा। दिन में रंग खेलने के बाद शाम को घर जाकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन



ठठेरी बाजार में होरियारों की टीम ने बुधवार को जोश भरा तो क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी पिचकारी लेकर रंग की जंग में आ डटे। यहां महिलाओं की भी अलग और अनूठी होली रही। ठठेरी बाजार में परंपरागत तरीके से सब्जी मंडी चौराहे के पास और जामा मस्जिद दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सड़क के बीचों बीच पानी से भरे टैंकर रखे थे। श्याम भवन के पास अबीर, गुलाल, रंग लेकर जुटे लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी।

विज्ञापन

Holi was played with enthusiasm in Thatheri market for the third day, electricity spoiled the fun
लोकनाथ में जमकर खेली गई होली। - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ रंग खेलने वालों को अंदर जाने की दी गई अनुमति

प्रयागराज में होली दो दिन ही खेली जाती है, लेकिन ठठेरी बाजार में तीसरे दिन भी रंग खेलने की परंपरा है। इसके चलते देश में यह अनोखी होली मानी जाती है। रंग चलने के कारण गली की सारी दुकानें बंद रहीं। वहां बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था। सिर्फ रंग खेलने वालों को अंदर जाने की अनुमति थी। सुबह दस बजे से शुरू हुआ रंग खेलने का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed