होली 2022 : फुटबॉल खिलाड़ियों ने खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल
अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सीनियर खिलाड़ी अखिलेश, अमन सिंह, प्रवर सिंह, आज़ाद पांडेय, हर्षित ओझा, कुंदन सिंह, हर्षवर्धन, आदर्श, सौरभ, शिवम् आदि खिलाड़ियों उपस्थित रहे। इस अवसर पर अकादमी की झूंसी शाखा के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके परिवारजनो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज के खिलाड़ियों ने बुधवार को प्रशिक्षकों के संग अकादमी की झलवा शाखा में होली मनाई। सभी ने एक दूसरे को रंग, गुलाल एवं अबीर लगाए, मिठाई एवं गुजिया खाए। अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सीनियर खिलाड़ी अखिलेश, अमन सिंह, प्रवर सिंह, आज़ाद पांडेय, हर्षित ओझा, कुंदन सिंह, हर्षवर्धन, आदर्श, सौरभ, शिवम् आदि खिलाड़ियों उपस्थित रहे। इस अवसर पर अकादमी की झूंसी शाखा के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके परिवारजनो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
इंद्रनील ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सम्मेलन में किया पेपर प्रस्तुति एवं प्रतिभाग
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज के हेड फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने छठे राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा एवं स्पोर्ट्स साइंस सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए पेपर प्रस्तुत किया। इंद्रनील ने "एम्पोवेरिंग द स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एट यूनिवर्सिटी लेवल" के ऊपर अपना पेपर प्रस्तुत करते हुए अपने विचार रखे I
राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि 2012 लंदन ओलंपिक मेडल विजेता एवं पद्मश्री अवार्ड विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त रहे। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया (पेफी) इंडिया के महासचिव पीयूष जैन एवं संयुक्त सचिव शरद शर्मा ने फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को प्रमाण पत्र दिया। 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से करीब 600 प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया था।