{"_id":"60cb89aca10ce760fd685a94","slug":"hockey-players-gurjit-and-nisha-will-be-part-of-indian-team-in-olympics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ी गुरजीत और निशा ओलंपिक में भारतीय टीम का बनेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी खिलाड़ी गुरजीत और निशा ओलंपिक में भारतीय टीम का बनेंगी हिस्सा
Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
सार
- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में हैं तैनात, 16 सदस्यीय महिला टीम में हुआ दोनों का चयन
- बंगलुरु में चल रहे शिविर में ले रही हैं प्रशिक्षण
विज्ञापन
prayagraj news : गुरजीत कौर।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल में तैनात हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर और निशा आगामी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी। दोनों का चयन 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। इस समय दोनों बंगलूरु में चल रहे शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे की कोच और प्रयागराज हॉकी एसोसिएशन की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे की दोनों महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत और निशा को टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग लेने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए चुना गया है। निशा और गुरजीत डीआरएम कार्यालय में सीनियर क्लर्क हैं और वर्तमान में प्रयागराज में ही तैनात हैं। निशा मूल रूप से हरियाणा और गुरजीत कौर पंजाब की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : निशा फुटबॉल खिलाड़ी।
- फोटो : prayagraj
गुरजीत कौर इससे पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन कप में भारतीय टीम के साथ खेल चुकी हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे वीके त्रिपाठी ने बधाई दी है। जीएम ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी महिला टीम में गुरजीत और निशा के अलावा रेलवे की दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, नेहा, सुशीला चानू, मोनिका व नवजोत कौर, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटरिया, शर्मिला का भी टीम में चयन हुआ है। टीम में चुनी गईं 16 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ी भारतीय रेलवे से हैं।