फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History-sheeter was murdered by a friend in Koraon, who was blackmailing him by taking obscene photos.

प्रयागराज : कोरांव में दोस्त ने की थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल

Wed, 27 Mar 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

मृतक रेवती रमन शुक्ला (38) निवासी ग्राम शुक्लपुर बरोहा के माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बच्चे हैं। रविवार शाम छह बजे वह गाढ़ा चौराहे के पास मृत पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे।

विज्ञापन
History-sheeter was murdered by a friend in Koraon, who was blackmailing him by taking obscene photos.
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव में गाढ़ा चौराहे पर होली के दिन हिस्ट्रीशीटर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में मृतक के दोस्त और उसके बेटे को नामजद किया गया है। इसमें पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर उसे अश्लील फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन


मृतक रेवती रमन शुक्ला (38) निवासी ग्राम शुक्लपुर बरोहा के माता-पिता और पत्नी की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन बच्चे हैं। रविवार शाम छह बजे वह गाढ़ा चौराहे के पास मृत पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे। इस मामले में देर रात चचेरे भाई विजयशंकर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने गाढ़ा निवासी ज्ञानेश्वर सिंह पटेल व उसके बेटे मंटू पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि घटना वाले दिन रेवतीरमन को आरोपी ज्ञानेश्वर संग देखा गया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। डीसीपी यमुनापार श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 हजार न देने पर फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ज्ञानेश्वर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि रेवतीरमन उसका दोस्त था। उनका रोज साथ में उठना बैठना था। करीब एक हफ्ते पहले उसने उसे बुलाया और उसकी एक अश्लील फोटो दिखाई। उसने 75 हजार रुपये मांगे और कहा कि रुपये नहीं दिए तो वह यह फोटो वायरल कर देगा। इस बात से वह बहुत डर गया था। इसके बाद ही उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।


तय योजना के तहत उसे होली के दिन बुलाया और शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर पत्थर से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कोरांव प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि आरोपी के बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed