फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History of economics question paper

इतिहास के पेपर में अर्थशास्त्र के सवाल

Sun, 15 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
History of economics question paper
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को शुरू प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर लापरवाही और गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा में इतिहास विषय के अभ्यर्थियों से अर्थशास्त्र के सवाल पूछे गए। बुकलेट के बीच में अर्थशास्त्र का पेपर लग गया था। इसके अलावा जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र में भी सिर्फ जंतु विज्ञान से सवाल पूछे जाने की शिकायत है। वनस्पति विज्ञान के प्रश्नों की संख्या न के बराबर रही। इतना ही नहीं सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज केंद्र पर एक अभ्यर्थी मोबाइल के साथ परीक्षा देते पकड़ा गया। पूरी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है। इसके अलावा केसर विद्यापीठ केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा सुनील कुमार नामक युवक पकड़ा गया। वह सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है। वह फतेहपुर के रमेश कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड ने 15 और 22 फरवरी दो चरणों में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में दो पालियों में कुल 12 विषयों के लिए परीक्षा हुई। सुबह की पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों ने पेपर बदले जाने की शिकायत की है। रमा देवी बालिका इंटर कालेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले दो अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्न पुस्तिका के पहले और आखिरी पन्ने में इतिहास के सवाल थे लेकिन बीच के पन्नों में अर्थशास्त्र के प्रश्न रहे। पन्नों का कोड भी बदला हुआ था। अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस तरह की शिकायत इलाहाबाद के दूसरे केंद्रों तथा अन्य जिलों में भी रही।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद पेपर बदल दिया गया लेकिन ज्यादातर परीक्षार्थियों की नहीं सुनी गई। जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों का भी आरोप है कि पेपर में सिर्फ जंतु विज्ञान से सवाल पूछे गए। इससे वनस्पति विज्ञान के अभ्यर्थियों में काफी निराशा रही। हालांकि अर्थशास्त्र का पेपर पाने वाले इतिहास के अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष डॉ.परशुराम पाल का कहना है कि  इस तरह की शिकायत मिली है लेकिन पेपर तत्काल बदल दिया गया। यदि किसी को दूसरा पेपर नहीं मिला तो बोर्ड दफ्तर में शिकायत कर सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज केंद्र पर सख्ती के बावजूद एक अभ्यर्थी मोबाइल लेकर कक्ष में घुस गया। उसे परीक्षा के दौरान पकड़ा जा सका। इस तरह से परीक्षा के दौरान मोबाइल पकड़े जाने से सोशल मीडिया की मदद से पेपर बाहर जाने की भी आशंका है। हालांकि  अफसर इस बात से इंकार कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि  रिपोर्ट चयन बोर्ड को भेज दी गई है। इसके अलावा किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज में एक अभ्यर्थी कॉर्बन कॉपी की गलत प्रति लेकर चला गया।

 उसके खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। परीक्षा इलाहाबाद समेत 11 मंडल मुख्यालयों पर हुई। सुबह की पाली में इतिहास, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, सैन्य विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 99631 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 78461 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में 21441 में से 15438 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हुई हिन्दी, नागरिक शास्त्र, मनोविज्ञान, उर्दू, संगीत वादन और कृषि विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 99937 अभ्यर्थियों में 81379 शामिल हुए। इलाहाबाद में पंजीकृत 21147 में से 17975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।


प्रवेश पत्र पर केंद्र का पूरा पता नहीं होने की वजह से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। देर से पहुंचने या नहीं पहुंच पाने की वजह से सैकड़ों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट भी गई। इससे अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed