फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindustani Academy: Guru Gorakshanath Shikhar Award to Dr. Kanhaiya Singh of Azamgarh

हिंदुस्तानी एकेडेमी : आजमगढ़ के डॉ. कन्हैया सिंह को गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान

Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

इन पुरस्कारों के लिए देश भर से प्राप्त आवेदनों और प्रवृष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की चयन समिति के माध्यम से कराया गया। इसके बाद एकेडेमी ने अपनी संस्तुति की।

विज्ञापन
Hindustani Academy: Guru Gorakshanath Shikhar Award to Dr. Kanhaiya Singh of Azamgarh
सम्मान

विस्तार

हिंदुस्तानी एकेडेमी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाने वाले तीन शिखर सम्मानों समेत 12 पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। वर्ष 2021 के इन शिखर सम्मानों में गुरु गोरक्षनाथ सम्मान, गोस्वामी तुलसीदास सम्मान और संत कबीरदास सम्मान शामिल हैं। इस बार आदिकालीन साहित्य में योगदान के लिए पांच लाख रुपये का गुरु गोरक्षनाथ सम्मान आजमगढ़ के डॉ. कन्हैया सिंह को दिया जाएगा।

विज्ञापन



इन पुरस्कारों के लिए देश भर से प्राप्त आवेदनों और प्रवृष्टियों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की चयन समिति के माध्यम से कराया गया। इसके बाद एकेडेमी ने अपनी संस्तुति की। ऐकेडमी की ओर से घोषित पुरस्कारों में इस बार का पांच लाख रुपये का गोस्वामी तुलसीदास सम्मान भक्तिकालीन साहित्य में योगदान के लिए लखनऊ के प्रो. हरिशंकर मिश्र को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह संत कबीरदास सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डीन प्रो. अनिल राय को दिया जाएगा। संत कबीर पर केंद्रित साहित्यिक योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन



इस पुरस्कार के तहत चार लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रादेशिक स्तर पर वर्ष -2021 में प्रकाशित पुस्तकों पर दिए जाने वाले सम्मानों में दो लाख रुपये के महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान प्रयागराज के करछना निवासी प्रो. त्रिभुवन नाथ शुक्ल को उनकी पुस्तक अवधी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास के लिए चुना गया है। जबकि, एक लाख रुपये के महादेवी वर्मा सम्मान स्त्री अस्मिता और मूल्य पुस्तक पर शहर के ही तेलियरगंज निवासी सुरेंद्र मोहन पिनाकमणि को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह फिराक गोरखपुरी सम्मानअनुभव है पहचाना पुस्तक पर मिर्जापुर के गणेश गंभीर को देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पुरस्कार के तहत भी एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान ए सरकार किसान हई हम पुस्तक के लिए गाजीपुर के संजीव कुमार त्यागी को दिया जाएगा। इस पुरस्कार केतहत एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इस बार का एक लाख का बनादास अवधी सम्मान बेझरउटा पुस्तक पर बाराबंकी निवासी अवध भारती संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर मिश्र को दिया जाएगा।



एक-एक लाख की धनराशि के कुंभनदास ब्रजभाषा सम्मान सब्दन के श्लिपी पुस्तक पर एटा के सुधीर कुमार शर्मा को और ईसुरी बुंदेली सम्मान बुंदेली रस गोरस पुस्तक पर झांसी के डॉ. सुकदेव कुमार व्यास को देने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह हिंदुस्तानी एकेडेमी युवा सम्मान (कथा साहित्य) में स्टूडेंटनामा पुस्तक पर चित्रकूट के अनिल कुमार निलय को और कविता पर हिंदुस्तानी एकेडेमी युवा सम्मान प्रेम अमर है पुस्तक पर लखनऊ के अमर कुमार श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा। एकेडमी के काव्य और कथा विधा पर आधारित ये दोनों पुरस्कार 11-11 हजार रुपये के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed