{"_id":"67e68258ccd1a7fb1d0344db","slug":"hindu-nav-varsh-sun-will-be-easy-on-both-the-posts-of-king-and-minister-in-the-samvatsara-named-siddharthi-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Nav Varsh : सिद्धार्थी नामक संवत्सर के राजा-मंत्री दोनों पदों पर आसान होंगे सूर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Nav Varsh : सिद्धार्थी नामक संवत्सर के राजा-मंत्री दोनों पदों पर आसान होंगे सूर्य
Fri, 28 Mar 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 04:34 PM IST
सार
इस वर्ष नव संवत्सर का नाम सिद्धार्थी होगा। इस संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों पदों पर सूर्य विराजमान होंगे। सिद्धार्थी नाम संवत्सर होने से प्रजा ज्ञान ,वैराग्य से युक्त होगी। संपूर्ण पृथ्वी पर प्रसन्नता रहेगी। अन्न, जल पर्याप्त रहेगा।
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वर्ष नव संवत्सर का नाम सिद्धार्थी होगा। इस संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों पदों पर सूर्य विराजमान होंगे। सिद्धार्थी नाम संवत्सर होने से प्रजा ज्ञान ,वैराग्य से युक्त होगी। संपूर्ण पृथ्वी पर प्रसन्नता रहेगी। अन्न, जल पर्याप्त रहेगा। पृथ्वी अन्न से पूर्ण होगी। अन्न का उत्पादन उत्तम रहेगा, लेकिन रोग अधिक फैलेंगे।
विज्ञापन
वर्ष के राजा सूर्य देव होंगे। ऐसे में फलों का उत्पादन कम होगा। वर्षा कम होगी। गायों में दूध उत्पादन कम होगा। प्रजा पीड़ित रहेगी। धान्य कम होगा, फलों का उत्पादन कम देखने को मिलेगा साथ ही अग्नि भय, जनहानि, चोरों का आतंक, राज्यों में विग्रह रह सकता है। स्वजनों के वियोग से पीड़ा आदि का दुख हो सकता है, साथ ही हृदय संबंधी,नेत्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अर्थात प्रजा को दुख और वर्षा कम होगी।
विज्ञापन
सूर्य राजा होने से राजकीय सेवाओं/कार्यों से जुड़े हुए व्यापारियों/ नौकरी पेशा वर्ग के लिए संवत्सर 2082 विशेष लाभकारी रहेगा। व्यापार में नए आयाम स्थापित होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। नए कार्यों के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। मंत्री पद पर भी सूर्य देव के आसीन होने के कारण चोरों का भय बढ़ेगा। धन-धान्य अधिक होगा, रसों का संग्रह बढ़ेगा, रसादि पदार्थों से व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी।
विज्ञापन