फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Highway taken by dead body, 1.30 hours furious

शव रखकर हाईवे किया जाम, 1.30 घंटे जमकर हंगामा

Thu, 27 Jun 2019 09:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Highway taken by dead body, 1.30 hours furious
Highway taken by dead body, 1.30 hours furious - फोटो : CITY DESK
बेटी का शव रखकर हाईवे किया जाम
विज्ञापन

पूर्व विधायक की बहू की एक दिन पहले ही संदिग्ध दशा में हो गई थी मौत
मायकेवालों ने आरोपी जेठानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, सीओ-एडीएम ने मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल की बहू प्रियंका की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। मायकेवालों ने पोस्टमार्टम के बाद शव एमएनएनआईईटी तिराहे पर रखकर इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। वह आरोपी जेठानी की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। सीओ-एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। तब करीब 1.30 बाद हाईवे पर यातायात बहाल हुआ।
जार्जटाउन, फतेहपुर बिछुआ निवासी रामदुलारे पटेल की पुत्री प्रियंका की शादी मई 2018 में पूर्व विधायक रंग बहादुर पटेल के छोटे बेटे अनुराग के साथ हुई थी। बुधवार सुबह प्रियंका की लाश फांसी पर लटकी मिली। मामले में परिजनों ने पति अनुराग, जेठ विकास व जेठानी कल्पना पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने विकास व अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर एमएनएनआईटी तिराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। रास्ता बंद होने की वजह से कुछ ही देर में इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे पर जाम हो गया जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिली तो शिवकुटी पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मांग थी कि पुलिस मामले में नामजद महिला कल्पना को गिरफ्तार करने में हीलाहवाली बरत रही है। पुलिस ने बताया कि वह ताला लगाकर फरार है जिस पर प्रदर्शनकारियेां ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर उसे भागने का मौका दिया। शिवकुटी उमेश सिंह ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। उधर हर बीतते पल के साथ तिराहे के तीनों रास्तों पर वाहनों की कतार और लंबी होती जा रही थी। जानकारी मिली तो एएसपी अमित आनंद व सीओ रत्नेश सिंह भी पहुंच गए। कुछ देर बाद एसीएम प्रथम विवेक चतुर्वेदी भी पहुंचे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन मायकेवाले मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में जल्द गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन मिलने पर मायकेवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तब जाकर करीब 4.30 बजे जाम खुलवाया जा सका। सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि परिजन महिला आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उसकी तलाश की जा रही है। अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में तड़पे राहगीर
जाम के दौरान इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे पर करीब 1.30 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान तेलियरगंज से शांतिपुरम, एमएनएनआईटी से बैंक रोड व एमएनएनआईटी से स्टैनली रोड की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की कतार लग गई। चिलचलाती धूप व भीषण उमस के चलते राहगीरों की भी जमकर फजीहत हुई। उधर कई बार पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुईं। तब अफसरों ने किसी तरह मामला संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed