फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High-speed Fortuner collides with car, several injured

Prayagraj News: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की कार से टक्कर, कई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
High-speed Fortuner collides with car, several injured
सिविल लाइंस एजी ऑफिस चौराहे के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने, गंभीर चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

करेली के गौसनगर वीआईपी कॉलोनी निवासी सैय्यद जिया अख्तर ने पुलिस को बताया कि 25 मई की रात करीब 12:15 बजे वह अपने परिवार के साथ कार से सिविल लाइंस क्षेत्र से गुजर रहे थे। उनकी कार वाईएमसीए चौराहे के पास पहुंची तो दाहिनी ओर से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बेहोश हो गए और उनके भाई मोहम्मद सलमान के कंधे की हड्डी दो हिस्सों में टूट गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कार में सवार अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें आईं। बच्चों के सिर में चोट आई और कुछ लोगों के हाथ और गर्दन में फ्रैक्चर हो गई। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि वाहन चालक शराब के नशे में था। कार पर काले शीशे लगे हुए थे। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना एजी ऑफिस के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed