फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high school student returning from school was beaten to death on the track

प्रयागराज : स्कूल से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की पटरी से पीटकर हत्या, स्कूल में छात्रों से हुई थी कहासुनी

Mon, 28 Aug 2023 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

खीरी थाना क्षेत्र के पूरा दत्तू गांव निवासी सत्यम शर्मा (15) पुत्र मनोकामना शर्मा परमानंद इंटर कॉलेज खीरी में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में उसकी कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई। छुट्टी के बाद सत्यम जब घर वापस लौट रहा था तो विवाद करने वाले छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

विज्ञापन
high school student returning from school was beaten to death on the track
छात्र की हत्या के विरोध में खीरी चौराहे पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र के परमानंद इंटर कॉलेज के छात्र की उसके स्कूल के ही छात्रों ने पटरी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार को स्कूल में उसका छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोपहर में घर लौटते समय रास्ते में छात्रों ने उसे घेर लिया। उसकी इस कदर पिटाई की गई कि मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के पूरा दत्तू गांव निवासी सत्यम शर्मा (15) पुत्र मनोकामना शर्मा परमानंद इंटर कॉलेज खीरी में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में उसकी कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई। छुट्टी के बाद सत्यम जब घर वापस लौट रहा था तो विवाद करने वाले छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया। छात्रों ने उसके ऊपर जान लेवा हमला बोल दिया। पटरी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed