फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High school in 14 days, intermediate exams will be completed in 25 days

14 दिन में हाईस्कूल, 25 दिन में पूरी होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं

Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
High school in 14 days, intermediate exams will be completed in 25 days
पीसीएस परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस बार दोनों परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 दिन चलेंगी और 22 फरवरी को समाप्त हो जाएंगी, जबकि  इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 दिन चलेंगी और 10 मार्च को पूरी होगी। 10वीं एवं 12वीं में कुल 67 लाख 29 हजार 540 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के निर्देशन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया। बताया कि वर्ष 1990 से अब तक यह पहला मौका है जब परीक्षा इतनी जल्दी कराई जा रही है और इसके लिए तारीखों की घोषणा काफी पहले की गई। ऐसा इसलिए किया गया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बताया कि इस बार परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने हर जिले में जिलाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी तय करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इस बार इंटरमीडिएट में हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी तथा अंग्रेजी की परीक्षा विषय वर्गों के हिसाब से अलग-अलग होगी। ऐसा परीक्षा केंद्रों की संख्या सीमित करने और नकल विहीन कराने के लिए किया गया है। अंग्रेजी की परीक्षा के लिए वर्गवार विद्यार्थियों को ए और बी श्रेणी में बांटा गया है। इसके तहत हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छह फरवरी तथा हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आठ फरवरी को पहली पाली में 7.30 से 10.45 बजे बीच होगी, जबकि  सामान्य हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा छह तथा सामान्य हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आठ फरवरी को दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अंग्रेजी (ए) प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 19 फरवरी एवं अंग्रेजी (ए) द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 21 फरवरी को पहली पाली में 7.30 से 10.45 बजे तक होगी। इसमें मानविकी, वाणिज्य एवं व्यावसायिक वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे। अंग्रेजी (बी) के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 24 फरवरी एवं अंग्रेजी (बी) के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 27 फरवरी को दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होगी। इसमें केवल विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सभी परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 7.30 से 10.45 बजे के बीच होंगी। छह से 10 फरवरी, 12 एवं 13 फरवरी, 15 से 17 फरवरी, फिर 19 से 22 फरवरी के बीच लगातार परीक्षाएं होंगी। बीच में 11 एवं 18 फरवरी को रविवार तथा 14 फरवरी को शिवरात्रि का अवकाश होगा। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी 22 फरवरी तक उसी क्रम में दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे के बीच होंगी। इसके बाद 23 एवं 24 फरवरी, 26 से 28 फरवरी, पांच मार्च से 10 मार्च तक दोनों पालियों में लगातार परीक्षाएं होंगी। बीच में 25 फरवरी एवं चार मार्च को रविवार तथा एक से चार मार्च के बीच होली पर्व पर अवकाश होगा।
00
वर्ष 2018 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी
हाईस्कूल
कुल 37 लाख 12 हजार 508 परीक्षार्थी
संस्थागत 35 लाख 98 हजार 141
व्यक्तिगत एक लाख 14 हजार 367
संस्थागत-छात्र 21 लाख 111, छात्राएं-14 लाख 98 हजार 30
व्यक्तिगत-छात्र 92919, छात्राएं-21448
इंटरमीडिएट
कुल 30 लाख 17 हजार 32
संस्थागत 28 लाख 63 हजार 993
व्यक्तिगत एक लाख 53 हजार 39
संस्थागत-छात्र 16 लाख 733, छात्राएं-12 लाख 63 हजार 260
व्यक्तिगत-छात्र एक लाख पांच हजार 746, छात्राएं-47293

इस बार बढ़े छह लाख 68 हजार 506 परीक्षार्थी
वर्ष 2017 में हाईस्कूल में कुल 34 लाख चार हजार 715 तथा इंटरमीडिएट में कुल 26 लाख 56 हजार तीन सौ 19 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2018 में यह संख्या क्रमश: 37 लाख 12 हजार 508 एवं 30 लाख 17 हजार 32 है। इस हिसाब से छह फरवरी 2018 से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल छह लख 34 हजार 506 परीक्षार्थी बढ़ गए।

75 में से 50 जिले संवेदनशील
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2018 की परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 50 जिलों को संवेदनशील माना है। इसमें इलाहाबाद समेत अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर, बदांयु, मुरादाबाद, संभल, कौशाम्बी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, जौनपुर, गोंडा, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, भदोही, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, मुज्फ्फरनगर, बरेली, जेपी नगर, बिजनौर, उन्नाव, बाराबंकी, इटावा, औरैया, प्रतापगढ़, जालौन, बांदा, महाराजगंज, फैजाबाद, बहराइच, बस्ती तथा मऊ जिले शामिल हैं। इन जिलों में सादी उत्तर पुस्तिकाओं की हेरा-फेरी एवं उनके अनुचित ढंग से प्रयोग किए जाने की संभावना को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए क्रमांकित उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग की जाएंगी।


प्रमुख विषयों की पहले होंगी परीक्षाएं
इलाहाबाद। वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सभी विषयों की प्रमुख परीक्षाएं पहले होंगी। ऐसा पहली बार किया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा की शुरूआत गृह विज्ञान जबकि इंटरमीडिएट की हिन्दी तथा सामान्य हिन्दी से होगी। इसके बाद हाईस्कूल की हिन्दी, कृषि, अंग्रेजी, संगीत गायन, उर्दू, मानव विज्ञान, रंजनकला, सिलाई, चित्रकला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, विभिन्न भाषाएं, विज्ञान, कंप्यूटर और अंत में संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी तरह इंटरमीडिएट में हिन्दी, सामान्य हिन्दी के द्वितीय प्रश्न पत्र के साथ संगीत, गणित, गृह विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) कृषि भाग-2, इतिहास, औद्योगिक संगठन, सैन्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बहीखाता तथा लेखाशास्त्र, शस्य विज्ञान, अंग्रेजी(ए), मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र, कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान, कंप्यूटर, फल एवं खाद्य संरक्षण, रसायन विज्ञान, उर्दू, भूगोल, संस्कृत, अंग्रेजी (बी) चित्रकला, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र, बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार, मानव विज्ञान, विभिन्न भाषाएं आदि के प्रथम एवं द्वितीय पेपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed