फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High-level bridge to be built over Bhogan River; farmers' hunger strike ends

Prayagraj News: भोगन नदी पर बनेगा ऊंचा पुल, किसानों की भूख हड़ताल समाप्त

Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
High-level bridge to be built over Bhogan River; farmers' hunger strike ends
लेड़ियारी के भोगन नदी पर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को तीसरे दिन जूस पिलाते अधिकारी
भोगन नदी पर ऊंचा पुल बनाने की मांग को लेकर 14 सितंबर से जारी किसानों की भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। मुख्य परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन दिया। इंजी नवनीत पांडेय ने एसडीएम की पहल का आभार जताया।
विज्ञापन

हड़ताल के तीसरे दिन अनिरुद्ध कुमार ने अनशनकारियों को जल्द ही ऊंचा पुल बनाने का लिखित भरोसा दिया। उन्होंने जूस पिलाकर हड़ताल खत्म कराई। दो दिन तक एसडीएम, तहसीलदार और सेतु विभाग के जेई ने अनशनकारियों को मनाने का प्रयास किया था। लेकिन वे लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बेलन नदी के भोगन घाट पर बना रपटा पुल अक्सर डूब जाता है। इससे करीब 38 गांवों के लोगों को कई वर्षों से आवागमन में समस्या हो रही है। तेज बहाव के कारण हुए हादसों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायतें की थीं। इंजीनियर नवनीत पांडेय के नेतृत्व में बड़ोखर में पावर हाउस, गौशाला विस्थापन और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed