फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

कोरोना संक्रमण के फैलाव पर इलाहाबाद हाइकोर्ट सख्त, कहा नियमों का सख्ती से पालन कराए सरकार

Fri, 26 Jun 2020 03:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
high court
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने को लेकर हाइकोर्ट सख्त है। कोर्ट ने सरकार के प्रयासों को नाकाफी मानते हुए और ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। हांलाकि की सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों की कोर्ट ने सराहना की है। कोर्ट ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया है कि वह पुलिस के जरिये लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेन्सिंग नियमो का पालन सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि मुहल्ला,ग्राम कमेटी , स्थानीय निकाय, जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हर व्यक्ति से संपर्क करें और रजिस्टर में परिवार को दर्ज करे।और मरीज का जिक्र कर जांच व इलाज की संस्तुति करे। कोर्ट ने कहा है कि रजिस्टर लिखने के लिए नगर निगम ,ग्राम सभा बेरोजगार युवाओं को नियुक्त करे।
विज्ञापन


इससे उनको रोज़गार भी मिलेगा। इसके अलावा कोर्ट ने कहा है कि प्रत्येक जिले में रैपिड टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। जांच मशीनो की संख्या बढायी जाय। किट से जांच के बाद मशीन से भी जांच की जाय । संदिग्ध को तुरंत इलाज के,लिए ले जाया जाय। कोर्ट ने 18जून को दिये गये सुझावों पर अमल करने सहित अनुपालन हलफनामा मांगा है। जनहित याचिका की सुनवाई 9 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुझावों पर अमल करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता
यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने क्वारन्टीन सेन्टर में व्याप्त गंदगी व अव्यवस्था को लेकर कायम जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। हर दिन हो रही 20 हज़ार जांच अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट को बताया कि सरकार कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के प्रयास कर रही है। कोर्ट द्वारा दिये गए सुझावों पर अमल करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।

सरकार ने हर आदमी तक पहुंचने के लिए मुहल्ला व ग्राम कमेटियों का गठन किया है। प्रदेश में प्रतिदिन 20हजार लोगो की जांच की जा,रही है। रैपिड टेस्टिंग किट से जांच के बाद आर टी पी सी आर मशीनो से जांच करायी जा,रही है। एस आर एन अस्पताल प्रयागराज मे एक हजार प्रतिदिन टेस्ट की क्षमता है। आसपास के जिलों के लोगो की भी जांच की जा,रही है। एएसजीआई ने बताया कि एक हफ्ते में अधिक जांच क्षमता वाली एक आर टी पी सी आर मशीन एस आर,एन अस्पताल को मिल जाएगी।


15 दिन में पूरी करें जांच कोर्ट ने प्रयागराज के 71वार्डो के लोगो की,15दिन मे जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने जांच सैम्पल भेजने के तरीके को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग से देखा और संतोष जाहिर किया।याची अधिवक्ताओं ने क्वारन्टीन सेन्टर में भोजन ,सफाई, व काउन्सिलिंग की व्यवस्था की खामियों की तरफ कोर्ट का,ध्यान खींचा।कोर्ट ने व्यवस्था दुरूस्त करने का आदेश दिया और कहा है कि चाय पान की दुकानों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पुलिस पालन कराये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed