फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court woman APS officer files FIR against husband, alleging fraud

Prayagraj : हाईकोर्ट की महिला एपीएस ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 04:22 PM IST
सार

हाईकोर्ट की महिला एपीएस (अतिरिक्त निजी सचिव) ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने मारपीट व लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
High Court woman APS officer files FIR against husband, alleging fraud
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाईकोर्ट की महिला एपीएस (अतिरिक्त निजी सचिव) ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने मारपीट व लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। कैंट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एफआईआर के मुताबिक, राजापुर निवासी महिला की 18 मई 2019 को इटावा निवासी रंजीत सिंह उर्फ बड़े साथ शादी हुई थी। शादी के बाद महिला का हाईकोर्ट में एपीएस के पद पर चयन हो गया।

विज्ञापन


पति ने उनके वेतन खाते से छह अक्तूबर को 13.56 लाख व 10 अक्तूबर को 11.50 लाख रुपये का पर्सलन लोन ले लिया। प्रत्येक महीने 26 हजार रुपये लोन की किस्त राशि कट रही है। पूछने पर बताया कि प्लॉट खरीदने के लिए लोन लिया है। आरोप है कि जब प्लॉट देखने को कहा तो मारपीट कर मायके लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि कालिंदीपुरम स्थित किराये के मकान में जाने पर पता चला कि पति उनके सर्विस के कागज, आईकार्ड, घर का सारा सामान, पैनकार्ड, आधारकार्ड, गहने और कार लेकर भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed