{"_id":"6206a3d1cf873579c7402e75","slug":"high-court-website-closed-lawyers-could-not-see-judicial-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकि दिक्कत : हाईकोर्ट की वेबसाइट रही बंद, न्यायिक आदेशों को नहीं देख सके अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकि दिक्कत : हाईकोर्ट की वेबसाइट रही बंद, न्यायिक आदेशों को नहीं देख सके अधिवक्ता
Fri, 11 Feb 2022 11:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:28 PM IST
सार
वेबसाइट का मुख्य पेज तो खुल रहा था लेकिन उसके आगे क्लिक करने पर रन नहीं कर रहा था। यह समस्या देर रात तक बनी रही। इस वजह से बहुत से अधिवक्ता न्यायिक आदेशों को नहीं देख सके।
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट शुक्रवार की शाम कई घंटे तक प्रभावित रही। इस वजह से कोर्ट के न्यायिक आदेश के साथ प्रशासनिक निर्देशों को नहीं देखा जा सका। इसकी वजह तकनीकी बताई जा रही है। इसके पहले दिन में वेबसाइट चल रही थी।
विज्ञापन
विभिन्न कोर्टों के आदेशों को अपलोड किया गया लेकिन शाम सात बजे के बाद दिक्कत खड़ी हो गई। वेबसाइट का मुख्य पेज तो खुल रहा था लेकिन उसके आगे क्लिक करने पर रन नहीं कर रहा था। यह समस्या देर रात तक बनी रही। इस वजह से बहुत से अधिवक्ता न्यायिक आदेशों को नहीं देख सके।
विज्ञापन