फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Summons order without investigation on unusual and unbelievable allegations is not correct.

High Court : असमान्य व अविश्वसनीय आरोपों पर बिना जांच समन आदेश सही नहीं,

Thu, 23 Apr 2026 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 05:58 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आरोप प्रथम दृष्टया असामान्य, अप्राकृतिक या परस्पर विरोधाभासी प्रतीत हों तो केवल शिकायतकर्ता और गवाहों के बयानों के आधार पर समन आदेश पारित करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
High Court: Summons order without investigation on unusual and unbelievable allegations is not correct.
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आरोप प्रथम दृष्टया असामान्य, अप्राकृतिक या परस्पर विरोधाभासी प्रतीत हों तो केवल शिकायतकर्ता और गवाहों के बयानों के आधार पर समन आदेश पारित करना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में कोर्ट को सीआरपीसी की धारा-202(1) के तहत जांच आवश्यक है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अनिल कुमार-दशम की एकल पीठ ने रमेश यादव की याचिका पर दिया। याची ने 30 जून 2025 को पुनरीक्षण न्यायालय तो 19 सितंबर 2022 को गोरखपुर के एसीजेएम की ओर से पारित समन आदेश को चुनौती दी थी। अधिवक्ता ने दलील दी कि शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप विरोधाभासी और मनगढ़ंत हैं। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र और न्यायालय में दाखिल शिकायत में घटनाक्रम अलग-अलग बताया गया है, जिससे आरोपों की विश्वसनीयता संदिग्ध हो जाती है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने दलील दी कि कोई सिविल विवाद नहीं है। शिकायतकर्ता व उसके गवाहों ने आरोपों का समर्थन किया है। निचली अदालतों ने तथ्यों का सही मूल्यांकन किया है। इसलिए आदेशों में कोई त्रुटि नहीं है। कोर्ट ने पुनरीक्षण न्यायालय का 30 जून 2025 का आदेश और मजिस्ट्रेट का 19 सितंबर 2022 का समन आदेश रद्द कर दिया। साथ ही ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि सीआरपीसी की धारा 202(1) के तहत जांच रिपोर्ट मंगाए और उसके बाद नया आदेश पारित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीसी की धारा 202(1) अब बीएनएसएस में 225(1) क्या है

इसके तहत मजिस्ट्रेट किसी शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ समन जारी करने के आदेश को स्थगित कर सकते हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए स्वयं या पुलिस के माध्यम से जांच करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed