फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court's registrar general summoned on 29

हाईकोर्ट के महानिबंधक 29 को तलब

Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
High Court's registrar general summoned on 29
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिबंधक आशीष गर्ग को रिकार्ड के साथ 29 मार्च को हाजिर होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याची ड्राइवर पद पर नियुक्त किया गया। दो साल बीतने के बावजूद उसे ज्वाइन नहीं कराया जा सका। आपराधिक केस लंबित होने पर भर्ती कमेटी को निर्णय लेना है। समय देने के बाद भी निर्णय की जानकारी नहीं दी गई। नियुक्त होने के बाद भी वह इधर-उधर भटक रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने महानिबंधक के लखनऊ में होने के कारण हाजिर होने के लिए समय मांगा। इस पर कोर्ट ने भर्ती कमेटी के निर्णय और पत्रावली के साथ महानिबंधक को 29 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर 2018 की भर्ती में याची चालक पद पर चयनित हुआ था। उसे छह दिसंबर 2019 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। 19 मई 2021 को ज्वाइनिंग के लिए महानिबंधक ने बुलाया भी मगर ज्वाइन नहीं कराया गया। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने कहा याची ने विचाराधीन आपराधिक केस का लेखा नहीं दिया है। इसलिए ज्वानिंग नहीं कराई जा रही है। कोर्ट ने भर्ती कमेटी को निर्णय लेने को कहा। मगर कोर्ट को निर्णय की जानकारी देने के लिए बार-बार समय मांगा गया। कोर्ट ने दो साल से ज्वाइन न कराने का कारण बताने का निर्देश दिया और कमेटी द्वारा निर्णय लेने में देरी को अफसोसजनक करार दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed